Zee Star News
Breaking News
अन्य

शिक्षामित्रों ने किया प्रदर्शन, नियमित करने की मांग

*शिक्षामित्रों ने किया प्रदर्शन, नियमित करने की मांग*

बांदा। शिक्षामित्रों ने नियमित करने की मांग को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

बाइट जिलाध्यक्ष दिनकर अवस्थी ने कहा कि मौजूदा समय में शिक्षामित्रों को 10 हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है। इतने कम मानदेय में शिक्षामित्र परिवार की जिम्मेदारियां नहीं निभा पा रहे हैं। घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में तमाम शिक्षामित्र मानसिक अवसाद में जीने को मजबूर हैं। आए दिन शिक्षामित्र आत्महत्या कर रहे हैं।

शिक्षामित्रों ने भविष्य को सुरक्षित व संरक्षित करने के लिए नियमावली में संशोधन करके पुन: समायोजित कर नियमित करने की मांग की। नई शिक्षा नीति में शिक्षामित्रों को शामिल करने व नियमित करने की प्रक्रिया पूर्ण होने तक 12 माह 62 वर्ष तक वेतन दिया जाए।

मृत क शिक्षामित्रों के परिजनों को सहायता राशि व आश्रित को जीविकोपार्जन के लिए नियुक्ति प्रदान की जाए। टीईटी पास शिक्षामित्रों को नियमावली में शिथिलता देते हुए सहायक अध्यापक पद पर नियुक्त किया जाए। जिला महामंत्री बृजेश सिंह, मूलचंद्र सोनी, रामराज, विष्णुकांत, सुजीत नामदेव, शारदा पांडेय, राजेंद्र शिवहरे, राजीव तिवारी, अखिलेश शुक्ला, इंतसार अहमद, अभयराज, देशराज सिंह रहे।

Related posts

उत्तर प्रदेेश राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी ने आज सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई करते हुए घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीडन, बालश्रम, बाल विवाह आदि से सम्बन्धित महिलाओें की समस्याओं को गहनता से सुनते हुए उनके निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को दिये

zeestarnews

जिलाधिकारी बांदा श्री नगेंद्र प्रताप ने जनपद के समस्त जनप्रतिनिधियों / ग्राम पंचायतों के सम्मानित व्यक्तियों से अपील करते हुए कहा है कि जनपद में अन्ना पशुओं द्वारा कृषकों की फसल को क्षति से बचाने के दृष्टिकोण से संचालित स्थायी/अस्थायी गोवंश आश्रय स्थलों पर संरक्षित गोवंश की उदरपूर्ति हेतु धान की पराली की नितान्त आवश्यकता है

zeestarnews

आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल, बांदा आर0पी0सिंह की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में मासिक विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न

zeestarnews

Leave a Comment