बांदा तिंदवारी छापर ग्राम में आज फिर मन खराब हुआ, छापर में बंदरो का आतंक ग्रामीणों ने बताया की, हमारे गांव तिंदवारी ब्लॉक के ग्राम पंचायत छापर में आज से 5 महीने पहले कुछ लोग चोरी चुपके से लगभग 40 से 50 बंदर गाड़ी में भरकर छोंड़ गए थे, अब ये आदमखोर बंदर गांव में जान माल का भारी नुकसान कर रहे है, आज दो माह के नवजात शिशु कलुवा वर्मा के नाती को घर मे पहले उसके गले मे काटा फिर पटक दिया जिससे उसकी बाँदा ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गयी, ये बंदरो द्वारा दूसरी घटना है जिसमे बंदरो के हमले से इंसान की जान गई है, और बताया की इससे पहले भी राजेन्द्र तिवारी की माता जी के साथ घटना घटी थी, छापर ग्राम वासी इस समय सदमे में है और प्रशासन से पूंछ रहे है कि ये जिंदगियां जो गई है तो उसमें गांव वासियों का क्या कुसूर है, कौन लेगा ये मृत्यु की जिम्मेदारी, आखिर इन जंगली जानवरों से कब मिलेगी निजात छापर को, कोई नेता या समाजसेवी है जो बताए कुछ ग्रामीणों में इस समय रोष व्याप्त है प्रशासन और वन विभाग की टीम संज्ञान ले और इन आदमखोर बंदरो से गांव वासियों को निजात दिलाए ताकि आगे और कोई भयावह घटना ना घटित हो सके , 😥😥#yogi ji, #dm banda