Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में खटान पाइप पेयजल परियोजना एवं अम्लीकौर पाइप पेयजल परियोजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों को मैन पावर बढाकर तेजी लाने के साथ कार्यों को कराये जाने के निर्देश दिये

 

 

बांदा, 06 जनवरी, 2023-

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में खटान पाइप पेयजल परियोजना एवं अम्लीकौर पाइप पेयजल परियोजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों को मैन पावर बढाकर तेजी लाने के साथ कार्यों को कराये जाने के निर्देश दिये। बैठक मे जिलाधिकारी ने दोनो परियोजनाओं के प्रोजेक्ट हेड व प्रोजेक्ट मैनेजर तथा डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर से परियोजनओं के निर्माण कार्यों की विकास खण्डवार समीक्षा करते हुए खटान परियोजना में बनाये जाने वाले 39 सी0डब्लू0आर0, 116 ओ0एच0टी0, 01 लाख 43 हजार पानी के कनेक्शन एवं 36 किमी0 पाइप लाइन बिछाने के कार्य की समीक्षा की गयी। समीक्षा में ओ0एच0टी0 का कार्य 46 प्रतिशत व पाइप लाइन का कार्य 50 प्रतिशत पाये जाने पर असंतोष व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक मैन पावर को लगाकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने पानी का कनेक्शन दिये जाने की संख्या में बढोत्तरी हेतु तेज गति से कनेक्शन दिये जाने के कार्य को किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने परियोजना का निर्माण कार्य प्रत्येक दशा में फरवरी, 2023 तक पूर्ण कराये जाने के निर्देश एल0एण्ड0टी0 कम्पनी के अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि ओ0एच0टी0 के कार्य में विशेष रूप से तेजी लाकर कार्यों को पूर्ण कराया जाए।

जिलाधिकारी ने अमलीकौर परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर/हेड को निर्देशित किया कि परियोजना के निर्माण कार्यों में मैन पावर को बढायें तथा कार्य में तेजी लाकर गुणवत्ता के साथ 80 ओ0एच0टी0, 13 सी0डब्लू0आर0 व 78 हजार पानी के कनेक्शन दिये जाने के कार्य पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने परियोजना के कार्य को विकास खण्डवार समीक्षा करते हुए पम्प हाउस, पाइप लाइन कनेक्शन तथा अन्य अवशेष बचे कार्यों को प्रत्येक दशा में माह जनवरी, 2023 तक पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये।

बै ठक में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री एम0पी0सिंह सहित जल निगम के अभियंता एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

जिला अध्यक्ष कांग्रेस ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी

zeestarnews

बांदा में अन्ना जानवरों बिजली की समस्या से जूझ रहे किसानों ने शुरू कर दिया भूख हड़ताल

zeestarnews

आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा श्री अजीत कुमार द्वारा जिला चिकित्सालय बांदा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया,

zeestarnews

Leave a Comment