Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में सीएम डैशबोर्ड से सम्बन्धित विकास कार्यों की बैठक सम्पन्न हुई

 

बाँदा, 14 अक्टूबर, 2024-

 

  जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में सीएम डैशबोर्ड से सम्बन्धित विकास कार्यों की बैठक सम्पन्न हुई।

 

 

बैठक में जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रम कल्याण योजना तथा पन्द्रवें वित्त आयोग के कार्यों की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को प्रगति में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों एवं एडीओ पंचायत को लक्ष्य का आवंटन कर ग्रामों में तेज गति से कार्यों को कराने के निर्देश दिये। उन्होंने डीसी एनआरएलएम को समूहों को बैंको से समन्वय कर शीघ्र ऋण दिलाये जाने तथा अवशेष समूहों को सक्रिय किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को माॅडल गाॅवों में विकास कार्यों को पूर्ण कराये जाने तथा व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण की प्रगति में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को इन कार्यों की नियमित समीक्षा भी करने हेतु निर्देशित किया।

  उन्होंने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के आवासों की जीओ टैगिंग कराकर शीघ्र प्रेषित करने के निर्देश दिये, जिससे कि आवासों को स्वीकृत कर धनराशि का प्रेषण किया जाए। उन्होंने सहकारिता विभाग के ऋण वसूली की समीक्षा करते हुए शत्-प्रतिशत रूप से ऋण की वसूली किये जाने के निर्देश सहायक निबन्धक सहकारिता को दिये। , उन्होंने विश्वकर्मा श्रम कल्याण योजना के अंतर्गत श्रमिकों को टूल कट दिलाया जाने तथा प्रशिक्षण दिलाया जाने के संबंध में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक को निर्देशित कियाl

  बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, पीडी डीआरडीए सहित खण्ड विकास अधिकारी एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

 

 

Related posts

आयुक्त कार्यालय चित्रकूटधाम मण्डल, बाॅदा श्री आर0पी0सिंह की अध्यक्षता में मयूर भवन सभागार में मण्डल स्तर पर पर्यावरणीय समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

अपर मुख्य सचिव, उ०प्र० शासन समाज कल्याण अनुभाग-3 लखनऊ के पत्र संख्या

zeestarnews

डॉ अनुराग तिवारी बिसंडा की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

zeestarnews

Leave a Comment