Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय), बांदा

जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय), बांदा।

 

 

 

जनपद बांदा के तहसील बांदा, नरैनी, अतर्रा, मैलानी एवं बबेरू से सम्बन्धित विकास खण्ड नरैनी, बडोखरखुर्द, तिन्दवारी, महुआ, जसपुरा, कमासिन्, बबेरू एवं दिसण्डा की समस्त ग्राम पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचकगण को एतद्वारा सूचित किया जाता है कि उत्तर प्रदेश पंचायत राज (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण) नियमावली, 1994 के अनुसार निर्वाचक नामावली तैयार हो गई है जिसका अनन्तिम प्रकाशन दिनांक 23.12.2025 हो गया है और उसकी एक प्रति मेरे कार्यालय सम्बन्धित तहसील के उप जिलाधिकारी / सहायक निर्वाधक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय और खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय में तथा सम्बन्धित ग्राम पंचायतों में निर्वाचन हेतु बनाये गये मतदान केन्द्रों में निरीक्षण के लिए उपलब्ध है। कोई भी व्यक्ति उक्त निर्वाचक नामावली का कार्यालय समय में दिनांक 24.12.2025 से दिनांक 30.12.2025 तक निरीक्षण कर सकता है तथा दिनांक 24.12.2025 से दिनांक 30.12.2025 तक दावा एवं आपत्तियों प्राप्त की जायेगी।

 

यदि पंचायत निर्वाचक नामावली में किसी नाम के सम्मिलित किए जाने के लिये कोई दावा अथवा किसी प्रकार के अन्य विवरणों के सम्बन्ध में कोई संशोधन अपेक्षित हो अथवा सम्मिलित किसी नाम के सम्बन्ध में कोई आपत्ति हो तो उसे दिनांक 24.12.2025 से दिनांक 30.12.2025 तक प्रपत्र-2, 3 या 4 में, जो भी उपयुक्त हो, दाखिल किया जा सकता है।

 

प्रत्येक ऐसा दावा या आपत्ति सम्बन्धित तहसील के उप जिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय या खण्ड विकास अधिकारी के कार्यालय या सम्बन्धित ग्राम पंचायतों में मतदान केन्द्रो में नियुक्त बी० एल०ओ० को दिनांक 24.12.2025 से दिनांक 30.12.2025 तक कार्यालय समय में प्रस्तुत किया जा सकता है।

Related posts

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में धान क्रय की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी

zeestarnews

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला एनoसीoडीo सेल, जिला चिकित्सालय में संचालित जिरियाट्रिक वार्ड, जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम बांदा द्वारा वृद्ध आश्रम बांदा में एक उपचार एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

zeestarnews

जिलाधिकारी दीपा रंजन के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट सभागार में मनरेगा अंतर्गत खेल का मैदान पार्क तालाब व विद्यालय की बाउंड्री आदि की समीक्षा

zeestarnews

Leave a Comment