Zee Star News
Breaking News
अन्य

विद्यालय का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम संपन्न

विद्यालय का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम

ओरन/बांदा। शुक्रवार को महर्षि सिद्धनाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भदेहदू के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्रपाल पटेल के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने मनमोहक झांकियां एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। माननीय जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद , बांदा चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल ने विद्यालय के मेधावी छात्र छात्राओं को शील्ड एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल , शक्ति सिंह ,रवी प्रकाश सिंह रमाकांत त्रिपाठी,रसिक शिवहरे, विद्यालय के संरक्षक संतोष बाबू, अध्यक्ष राम स्वरूप पटेल, प्रबंधक राम मूरत सिंह पटेल, प्रधानाचार्य गजराज कुशवाहा, कुलदीप शिवहरे राम जी शिवहरे, किशन शिवहरे आदि मौजूद रहे।

Related posts

अध्याय-3 पैरा 3.6(ii)} मतदान केन्द्र की सूची के प्रकाशन की सूचना

zeestarnews

बांदा क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक सुनहरा क्षण, जनपद में पहली बार

zeestarnews

जिलाधिकारी बांदा , श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा की

zeestarnews

Leave a Comment