Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

क्रिकेट फाइनल मुकाबला के साथ ही हुआ समापन

क्रिकेट फाइनल मुकाबला के साथ ही हुआ समापन

ललौली की टीम ने शिव की टीम को हराकर जीता फाइनल मुकाबला

 

 

 

बबेरू:- विकासखण्ड अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत शिव में खेले जा रहे क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें ललौली की टीम ने शिव की टीम को हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया। शिव गांव के खेल मैदान में खेले जा रहे क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार को फाइनल मुकाबला शिव और ललौली की टीम के मध्य खेला गया। जिसमें 12 – 12 ओवरो के मैच में शिव गांव की टीम ने पहले टॉस जीतकर फिल्डिंग करने का निर्णय लिया, वही पहले बल्लेबाजी करते हुए ललौली की टीम ने 97 रन बनाए। जबाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिव की टीम के खिलाड़यों ने 11.3 ओवरों में ही सभी विकेट खोकर मात्र 68 रन ही बना पाए और इस तरह फाइनल मुकाबला ललौली की टीम ने अपने नाम कर लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण सिंह पटेल सदस्य जिला पंचायत बांदा ने कहा कि खेल – खेल की भावना से खेले जाते है जिससे आपसी भाईचारा निर्मित होता है एक टीम हारती है और एक टीम जीतती है तो इसमें निराश होने की जरूरत नहीं है हारने वाली टीम के खिलाडियों को सबक लेना चाहिये कि उनसे कहा गलती हुई है और उस गलती को सुधारकर आगे अपने खेल का जौहर दिखाना चाहिए। विजेता और उप विजेता टीम के खिला़डियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर मनीष राजपूत (प्रधान घनसौल) , दीपक सिंह , संजय सिंह, हरिकल्याण (प्रधान उमरेहनी) , वीरू ठाकुर, जगवीर सिंह , अभिलाष , अरुण कुमार पटेल , रविशंकर, राजा शुक्ला, गजोधर सिंह भदौरिया, सुधीर सिंह, विनोद कोटार्य, दीपक सिंह ठाकुर सहित हजारों की संख्या ने दर्शक उपस्थित रहें।

Related posts

दबंगों ने पीड़िता के परिवार के साथ मारपीट की पुलिस अधीक्षक से लगाई पीड़िता ने गुहार

zeestarnews

मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य एवं अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री राजेश कुमार की उपस्थिति में कलेक्टेªट सभागार में आगामी 15 सेे 17 दिसम्बर, 2024 पर आयोजित होने वाले मौनी बाबा मेले की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

धान क्रय हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि धान क्रय केन्द्रों पर धान खरीद हेतु सभी आवश्यक उपकरण एवं व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित की जाए

zeestarnews

Leave a Comment