Zee Star News
Breaking News
अपराध

अबैध शराब बनाने वाले अभियुक्त को थाना मरका पुलिस ने किया गिरफ्तार,

बांदा ब्यूरो

बांदा : अवैध कच्ची शराब बनाने वाले अभियुक्त को थाना मरका पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार । अभियुक्त के कब्जे से 14 लीटर अवैध कच्ची शराब महुआ, व शराब बनाने के उपकरण बरामद । मौके से 01 क्विंटल लहन को किया गया नष्ट
पुलिस अधीक्षक बांदा अभिनंदन के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शराब का निष्कर्षण करने वाले अभियुक्तों पर कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री लक्ष्मी निवास मिश्र व क्षेत्राधिकारी बबेरु श्री राकेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 09.01.2023 को थाना मरका पुलिस द्वारा अवैध शराब का निष्कर्षण करने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया । गौरतलब हो कि थाना मरका पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम में खेरा में एक व्यक्ति द्वारा अवैध शराब महुआ का निर्माण किया जा रहा है । सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस बल द्वारा अवैध शराब महुआ का निष्कर्षण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया । मौके से 14 लीटर अवैध निर्मित शराब, शराब बनाने के उपकरण व 01 क्विंटल लहन को नष्ट कराया गया ।

Related posts

बांदा की जसपुरा पुलिस आईजीआरएस में फर्जी निस्तारण करने में सबसे तेज

zeestarnews

प्रदेश सरकार बाल श्रम सर्वेक्षण योजना के अन्तर्गत प्रदेश में बाल श्रम समस्या का आंकलन कराने हेतु बाल श्रम सर्वेक्षण कराया जा रहा है,

zeestarnews

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मकान में रखी अवैध शराब पकड़ी 

zeestarnews

Leave a Comment