बबेरू मंडी गेट के पास बाइक सवार वृद्ध महिला की ट्रक की चपेट पर आने से हुई मौत एक महिला घायल
बांदा जनपद के बबेरू कस्बे के मंडी गेट के पास ट्रक की चपेट में आने से एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई, वहीं मृतक वृद्धि की पुत्री भी गंभीर रूप से घायल हुई है, मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक व ट्रक चालक को अपने कब्जे में कर लिया है।
मामला बबेरू कस्बे के तिंदवारी रोड मंडी गेट के पास का है। जहां पर अकौना गांव के रहने वाले अंगद पुत्र बच्ची लाल उम्र 25 वर्ष बाइक में अपनी मां चंदा देवी व नानी गुजरतिया पत्नी चुनबाद उम्र 70 वर्ष को तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोधनी गांव से लिवाकर अकौना गांव जा रहा था।
तभी बबेरू सब्जी मंडी में सब्जी व अन्य सामान खरीदने लगे, उसके बाद बाइक में तीनो लोग सवार होकर गांव अकौना जाने लगे, तभी मंडी गेट के पहले ट्रक क्रॉसिंग करते समय गुजरातिया व चंदा देवी बाइक से गिर गई, जिससे ट्रक के पहिए की चपेट पर गुजरतिया के आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं चंदा देवी का हाथ फैक्चर हुआ है।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चंदा देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज हेतु भेजवाया गया।
जहां उपचार के बाद हाथ पैर फैक्चर होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
वहीं पुलिस के द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं मौत की खबर सुनकर पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
उधर पुलिस के द्वारा ट्रक चालक व ट्रक को अपने कब्जे पर ले लिया है।