Zee Star News
Breaking News
Breaking News

अवैध रूप से संचालित अस्पताल/पैथालॉजी पर कब होगी कार्यवाही

अवैध रूप से संचालित अस्पताल/पैथालॉजी पर कब होगी कार्यवाह

– आम आदमी पार्टी से किसान प्रकोष्ठ के बुंदेलखंड प्रभारी ने मुख्यमंत्री को जरिए रजिस्ट्री भेजी शिकायत

बांदा। मुख्यालय स्थित ए- ब्लॉक आवास विकास कालोनी में नियम विरूद्ध अवैध तरीके से व्यवसायिक रूप से संचालित निजी अस्पताल/ पैथालॉजी के कारण स्थानीय लोगों को भारी असुविधाएं हो रही हैं। श्री चुनाले ने बताया कि बार बार जिला प्रशासन से की गई शिकायतों पर अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। अब प्रदेश के मुख्यमंत्री को जरिए रजिस्ट्री शिकायत इस बाबत भेजी है कि इन पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित हो सके।
              आवास विकास परिषद द्वारा आवासीय योजना 1984 के तहत आवास विकास कालोनी निर्मित है। जिसमें व्यवसायिक कार्यों के लिए कुछ भूखंडों को चिन्हित किया गया था लेकिन जिला प्रशासन की मिलीभगत के चलते कालोनी में नियम विरूद्ध दर्जनों अवैध व्यावसायिक कार्य संचालित (अस्पताल. पैथालॉजी) हैं। जिसकी शिकायत पूर्व में आवास विकास परिषद ऑफिस बांदा, जिला प्रशासन बांदा को लिखित में दी जा चुकी है। जनसूचना अधिकार के अंतर्गत प्राप्त सूचना से ज्ञात हुआ कि आवास विकास परिषद द्वारा कुछ अवैध संचालित अस्पताल/पैथालॉजी को नोटिस भी जारी किया गया है और पुलिस प्रशासन को पत्र लिखकर कार्यवाही किए जाने के लिए सहयोग भी मांगा है। लेकिन प्रशासन ने कोई कार्यवाही अब तक नहीं किया है।
जिसके कारण मुहल्ले वासियों को कई प्रकार की कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। श्री चुनाले ने आरोप लगाते हुए बताया कि अवैध रूप से संचालित अस्पताल/पैथोलॉजी के संचालकों द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से प्रलोभन सहित धमकी भी दी गई लेकिन मैंने जनहित में लगातार पत्राचार जारी रखा जिससे बौखलाए संचालकों ने मेरी छवि खराब करने के लिए मेरे ऊपर मनगढ़त आरोप लगा रहे हैं। जिसकी शिकायत भी मैने पूर्व में आयुक्त महोदय चित्रकूट धाम मंडल को दी है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ए ब्लॉक आवास विकास में संचालित डॉ०वी.के.पटेल का निजी अस्पताल का निर्माण नियम विरुद्ध किया गया है। राज्य सभा सांसद विशंभर निषाद जी के आवास के पीछे संचालित अस्पताल में मरीजों की लंबी लाइन लगी रहती है। स्थानीय रहने वाले लोग और उनके बच्चे घरों में कैद जैसे हो गए हैं क्योंकि बाहर जाने आने में मरीजों की भीड़ और उनके यातायात के साधन अवरोध उत्पन्न करते हैं। चारों तरफ गंदगी,मुंह से थूंका गया बलगम और खून से रंगी रूई आदि भी बीमारियों को न्यौता देती है।
            उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हुए आग्रह किया है कि

शासन स्तर से जांच कमेटी गठित कर ठोस कार्यवाही करने की कृपा करें।

Related posts

उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज जनपद बांदा भ्रमण के दौरान ग्राम पोंडरा विकासखंड महुआ में मनरेगा एवं 15 वाॅ वित्त योजना के अंतर्गत अमृत सरोवर का लोकार्पण करते हुए निरीक्षण किया

zeestarnews

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा

zeestarnews

बागेश्वर धाम को लेकर भाजपा समर्थक मंच ने समर्थन देते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन*

zeestarnews

Leave a Comment