Zee Star News
Breaking News
Breaking News

न्याय पाने के लिये अनशन पर बैठे पीडितो को पुलिस ने जबरन उठाया क्या भाजपा सरकार में सांसद विधायकों के इशारे पर चलेगी पुलिस क्या यही रामराज है

न्याय पाने के लिये अनशन पर बैठे पीडितो को पुलिस ने जबरन उठाया क्या भाजपा सरकार में सांसद विधायकों के इशारे पर चलेगी पुलिस क्या यही रामराज है

 

सौ परसेंट विकलांग को अनशन स्थल से उठाना क्या यही न्याय है अगर यही न्याय है ऐसे न्याय को धिक्कार है

 

बाँदा प्रदेश की योगी सरकार भले ही भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का वादा करके दोबारा शासन पर काबिज हुयी हो परन्तु धरातल पर सरकार के मँशा के विपरीत ही प्रशासन कार्य कर रहा है ।

 

कुछ ऐसा ही मामला जनपद के कोतवाली नरैनी अन्तर्गत से प्रकाश मे आया है । बीते दिनो नरैनी कोतवाली अन्तर्गत दिनाँक तीन फरवरी को पीडिता प्रमिला व बुद्धविलास तिवारी व उमेश तिवारी के साथ विधायिका नरैनी के गुर्गो के द्वारा दिव्याँग बुद्धविलास तिवारी के साथ अभद्र टिप्पणी कर गाली गालौज किया था जिसकी शिकायत कोतवाली नरैनी मे की गयी थी परन्तु विधायिका के दबाव मे पुलिस द्वारा न्याय न मिलने के कारण पीडितपक्ष जिला मुख्यालय मे स्थित अशोक लाट मे अनशन पर बैठ गया ।

 

 

शुक्रवार लगभग दो बजे नरैनी कोतवाली की गाडी अनशन स्थल पर आई तथा शाँतिपूर्वक कर रहे अनशनकारियो को जबरन पुलिस द्वारा उठा ले गये ।इस घटना से समस्त बुन्देलखँड के दिव्याँगजनो मे भारी आक्रोश है तथा अनशन स्थल पर बुन्देलखँड प्रभारी विकलाँग पार्टी अपने बहुत से सदस्यो के साथ अनशन स्थल पर जमा हो गये है तथा उनकी माँग है कि चौबीस घँटे के अँदर अपराधियो के खिलाफ कार्यवाही नही की गयी तो बृहद आँदोलन किया जायेगा।

Related posts

https://youtu.be/V15S_EL8jPc

zeestarnews

बांदा में फिर हुई हैवानियत 7 वर्ष की नाबालिक बच्चे के साथ किया दुष्कर्म

zeestarnews

Test Post With Video

cradmin

Leave a Comment