Zee Star News
Breaking News
Breaking News

https://youtu.be/V15S_EL8jPc

 

 

बांदा, 16 नवम्बर, 2022-

जिलाधिकारी बांदा श्रीमती दीपा रंजन ने आज खटान पाइप पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाइप पेयजल योजना के निर्माणाधीन इंटकवेल एवं डब्लू0टी0पी0 साइट का निरीक्षण करते हुए निर्माणाधीन कार्य को देखा। उन्होंने कार्यदायी संस्था एल0एन0टी0 के परियोजना निदेशक को निर्माण कार्यों में अधिक मैन पावर लगाकर कार्य को शीघ्र पूर्ण कराये जाने के शख्त निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि उक्त दोंनो स्थलों केे इंटकवेल एवं डब्लू0टी0पी0 साइट के सिविल एवं इलेक्ट्रो मैकेनिकल कार्य को 15 दिसम्बर, 2022 तक पूर्ण करायें। इस कार्य में देरी न की जाए।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान खटान पाइप पेयजल के इंटकवेल के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की, जिसमें बताया गया कि इंटकवेल का निर्माण 17 मी0 नीचे से नदी में जल आपूर्ति के लिए किया गया है, जिसमें 6 पम्प लगाये गये हैं। उन्होंने सी0डब्लू0आर0 एवं पानी शोधन किये जाने वाले वाटर प्लांट का भी निरीक्षण करते हुए जल शोधन के सम्बन्ध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि इस पाइप पेयजल परियोजना में 33 के0वी0ए0 के विद्युत आपूर्ति एवं जनरेटर आदि की समुचित व्यवस्था की गयी है।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एम0पी0सिंह, कार्यदायी संस्था एल0एन0टी0 के परियोजना निदेशक श्री अजीत वी0, प्रोजेक्ट मैनेजन श्री प्रकाश, सहित परियोजना के अन्य इंजीनियर उपस्थित रह

Related posts

विकलांगों ने विकलांग पार्टी के बैनर तले अपने हक की आवाज को किया बुलंद ना मांगे ना माने जाने पर आर पार की लड़ाई की दी चेतावनी

zeestarnews

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल, बांदा श्री आर0पी0सिंह की अध्यक्षता में मयूर भवन सभागार में अटल आवासीय विद्यालय जनपद बांदा के ग्राम अछरौंड़ तहसील सदर बांदा में निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

ब्राह्मण चेतना समिति की मासिक बैठक आहूत की गई जिसमें विस्तृत चर्चा की गई

zeestarnews

Leave a Comment