Zee Star News
Breaking News
अन्य

उपजिलाधिकारी नरैनी को गौ रक्षा समिति ने गौशालाओं की व्यवस्था को लेकर सौंपा शिकायत पत्र   

उपजिलाधिकारी नरैनी को गौ रक्षा समिति ने गौशालाओं की व्यवस्था को लेकर सौंपा शिकायत पत्र

 

  नरैनी उप जिलाधिकारी को

 गौशालाओं में गौ वंश के मृत्यु और खाने पीने के अव्यवस्था को लेकर सौंपा गया शिकायत पत्र पूरा मामला नरैनी तहसील का है जहां

 सोनू करवरिया पटेल नगर नरैनी ने बताया की अपनी समिति के टीम सहित ग्राम पंचायत सढा गौशाला में निरीक्षण पर गए तभी वहां पर एक गौ वंश मृत तथा एक गौ वंश मरणासन्न की स्थिति में मिले । खाने के नाम पर कुछ नहीं दिया जाता है केवल कुछ पुआल ही दिया जाता है जिससे गौ वंश तड़प तड़प कर मर रहीं हैं । आय दिन बीमारी का शिकार हो रहे हैं। जिसकी जानकारी हमने तुरंत ग्राम प्रधान, सचिव, खंड विकास अधिकारी नरैनी, और पशु चिकित्सक को दी परंतु कुछ भी नहीं होता है । इसी प्रकार ग्राम पंचायत छतैनी गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां पर कोई कर्मचारी नहीं मिला समय 5:30बजे था तब तक कोई भी कर्मचारी और कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं आए।और गौ वंश भूख से तड़प रही थी और चिल्ला रही थी तथा गौ शाला की कुछ ही दूरी पर 30 से 40 गौ वंश के कंकाल मिले जो एक सोचनीय एक ह्रदय विदारक विषय है की खुले आसमान में कुत्तों को नोचने के लिए गौ वंशो को छोड़ दिया जाता है । यह एक बहुत बड़ी घटना है।

    शिकायत पत्र के माध्यम से गौ रक्षा समिति तहसील नरैनी के अध्यक्ष सोनू करवरिया ने उपजिलाधिकारी को समस्याओं को अवगत करवाते हुए कहा कि कि आप स्वयं जाकर मौके में जाकर निरीक्षण करने की कृपा करें और जो भी दोषी है उन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की कृपा करे जिससे भविष्य ऐसी घटना न हो । और जो भी दोषी लोग हो उन पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए

Related posts

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा श्री बाल कृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डल स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

राजस्व एवं कृषि विभाग के कर्मचारियों की निगरानी में वितरित होगें उर्वरक”

zeestarnews

जनपद न्यायाधीश डाॅ0 बब्बू सारंग की अध्यक्षता में अखिल भारतीय हिन्दी विधि प्रतिष्ठान जनपद बांदा के तत्वाधान में हिन्दी दिवस समारोह जिला न्यायालय भवन में आयोजित किया गया।

zeestarnews

Leave a Comment