Zee Star News
Breaking News
अन्य

चित्रकूट धाम मंडल ने जनता से की अपील प्यार और सौहार्द से मनाएं त्यौहार

 12/03/2025

       आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल, बांदा श्री अजीत कुमार ने मंडल के समस्त जनपद वासियों से अपील की है कि वे होली का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार प्रेम, सद्भावना और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जिसे हमें मिलजुलकर उल्लासपूर्वक मनाना चाहिए।

आयुक्त ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का पूरा सहयोग करें। साथ ही, उन्होंने अनुरोध किया कि होली खेलते समय प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें और अनावश्यक जल व ध्वनि प्रदूषण से बचें, ताकि यह पर्व सभी के लिए सुखद और आनंदमय बन सके।

 

 

Related posts

जिलाधिकारी बांदा श्री नगेंद्र प्रताप ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्यालय, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र० लखनऊ के पत्र संख्या-1523/सीईओ-6-31/6-2024 (11) दिनांक 14-10-2024

zeestarnews

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा श्री आर0पी0सिंह एवं पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूटधाम मण्डल बांदा श्री विपिन कुमार मिश्रा ने जनपद चित्रकूट की राजापुर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस का औचक निरीक्षण किया

zeestarnews

सर्किल ऑफिसर ने व्यापारियों संग की बैठक,जाम की समस्या पर दिए निर्देश

zeestarnews

Leave a Comment