Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप ने उ0प्र0पुलिस भर्ती परीक्षा को जनपद में सकुशलढंग से आयोजित कराये जाने हेतु जनपद के परीक्षा केन्द्रों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने आज रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ,बांदा

 

बाँदा, 30अगस्त, 2024-

 

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप ने उ0प्र0पुलिस भर्ती परीक्षा को जनपद में सकुशलढंग से आयोजित कराये जाने हेतु जनपद के परीक्षा केन्द्रों का सघन निरीक्षण किया।

 

 

उन्होंने आज रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ,बांद तथा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा एवं अन्य पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्र के कन्ट्रोल रूम से कक्षों में संचालित हो रही परीक्षा का सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही निगरानी कार्य का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों पर कडी निगरानी रखने तथा उनके बायोमैट्रिक उपस्थिति की जानकारी लेते हुए सतर्कता रखने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापकों एवं स्टेटिक एवं सेक्टर मजिस्टेªटों से परीक्षा केन्द्र में आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए परीक्षा को सुचितापूर्ण तरीके से सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु निगरानी रखने के निर्देश सम्बन्धित मजिस्टेªटों एवं सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

जि लाधिकारी ने केन्द्र में परीक्षा को पूरी सुचिता के साथ सुचारू रूप से सम्पन्न कराये जाने हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संचालित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा केन्द्र में सम्पन्न हो रही परीक्षा को चेक किया। उन्होंने कन्ट्रोल रूम का भी निरीक्षण करते हुए कन्ट्रोल रूम से प्रत्येक कक्ष की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिये। उन्होेंने दोनो पालियों में आयोजित की जा रही इस परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कक्ष निरीक्षकोें को कडी निगरानी रखने के निर्देश सम्बन्धित स्टेªटिक मजिस्टेªट एवं पुलिस अधिकारियों को दिये। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल ,अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री अमिताभ यादव सहित सम्बन्धित विद्यालयों के प्रधानाचार्य सहित पुलिस प्रशासन के सम्बन्धित अधिकारीगण तथा सम्बन्धित मजिस्टेªट उपस्थित रहे।

 

Related posts

लोकेशनबाज रखते हैं पल-पल की नजर अधिकारियों के साथ पत्रकारों की भी रखते हैं खबर

zeestarnews

कर्वी नगरपालिका चौराहे का नाम अंबेडकर चौक हो

zeestarnews

जिलाधिकारी दीपा रंजन कोविड वार्ड व ऑक्सीजन प्लांट का किया औचक निरीक्षण

zeestarnews

Leave a Comment