Zee Star News
Breaking News
अन्य

मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य ने राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत संचारी रोग नियंत्रण/ दस्तक अभियान की बैठक सम्पन्न हुई

 

 

बांदा, 31 मार्च, 2023-

मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य ने राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत संचारी रोग नियंत्रण/ दस्तक अभियान की बैठक सम्पन्न हुई बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने अन्र्तविभागीय अधिकारियों को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास, पंचायती राज, पशुपालन, शिक्षा विभाग, कृषि एवं सिंचाई तथा उद्यान विभाग के अधिकारियोें को निर्देश दिये कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान हेतु दिनांक 01 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2023 तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान में अपने-अपने विभागीय कार्यों को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय कर आवश्यक रूप से सम्पन्न करायें। उन्होंने आशा/आंगनबाडी के द्वारा दस्तक अभियान कार्यक्रम दिनांक 17-30 अप्रैल तक घर-घर जाकर दिमागी बुखार एवं संचारी रोग के प्रति जागरूकता बढाने के साथ ग्रह भ्रमण के दौरान बुखार के रोगियों एवं क्षय रोगके लक्षणों वाले व्यक्तियों की सूची, कुपोषित बच्चों तथा आईएलआई रोेगियों की सूची बनाये जाने के निर्देश दिये। इस कार्य में आगनबाडी कार्यकत्री भी सहयोग प्रदान करेंगी। अभियान के दौरान ग्राम स्वच्छता पोषण समिति, संचारी रोगों से बचाव हेतु बीएचएनडी आयोेजित करेंगी।

उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को संचारी रोग से बचाव हेतु लोंगो में जनजागरूकता लाने, रोगियों के उपचार की व्यवस्था कराने तथा संचारी रोंगो एवं दीमागी बुखार के रोंगो की निगरानी ककरने के साथ पर्वेक्षण करने के निर्देश दिये। उन्होंने समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि संचारी रोग नियंत्रण हेतु पैरामेडिकल स्टाफ सहित एएनएम के द्वारा स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित कार्योें को बेहतर रूप से सम्पादित करायें। उन्होंने नगर विकास विभाग के द्वारा शहरी क्षेत्रों में फाॅगिंग करायेे जाने, शद्ध पेयजल का प्रयोग एवं मच्छरों की रोकथाम हेतु जागरूकता, खुली नालियोें को ढकने एवं सफाई की व्यवस्था तथा शुद्ध पेयजल हेतु बैक्टीरियो लाॅजिकल जांच कराये जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया। पंचायतराज एवं ग्राम विकास विभाग द्वारा ग्रामों में नालियों की साफ-सफाई कराना, उथले हैण्ड पम्पों को लाल रंग से चिन्हीकरण किये जाने एवं हैण्डपम्पों के पास जल भराव न होने, बीच आबादी वाले तालाबों की साफ-सफाई, फाॅगिंग कराये जाने के निर्देश दिये।

उन्होंने कार्यक्रम विभाग द्वारा कुपोषित बच्चों का चिन्हीकरण करने तथा शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों को संचारी रोग से बचाव हेतु संदेश देने के साथ सुरक्षित पीने के पानी का उपयोग करना, खुलेे में शौच न जाने पर जोर दिये जाने तथा बुखार होने पर क्या करें, क्या न करें पर जागरूक किये जाने के निर्देश दिये। पशुपालन विभाग द्वारा संचारी रोंगो के नियंत्रण हेतु आबादी वाले क्षेत्रों से सूकरबाडों को दूर रखने हेतु जागरूक करना एवं साफ-सफाई हेतु जागरूक करने के निर्देश दिये।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ अनिल श्रीवास्तव, डिप्टी सीएमओ डाॅ0 आर एन प्रसाद एवं डाॅ0 अजय कुमार, डीएमओ पूजा अहिरवार, यूनीसेफ कोआर्डिनेटर गुफरान अहमद तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

शहर में अन्ना गोवंश को लेकर समस्याएं बनी हुई है जिससे आज एक गोवंश के बछड़े को एक्सीडेंट से बुरी तरह घायल हो गया

zeestarnews

सहायक निदेशक मत्स्य बांदा ने बताया है कि सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में मत्स्य विभाग के अन्तर्गत निषादराज बोट सब्सिडी

zeestarnews

25 जनवरी, 2023 को 13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में राजकीय महिला महाविद्यालय बांदा में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा,

zeestarnews

Leave a Comment