Zee Star News
Breaking News
अन्य

सपा पार्टी ने किया जोरदार प्रदर्शन दिया राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन

सेवा में,

       महामहिम राष्ट्रपति महोदया

भारत,नई दिल्ली

महोदया,

        जब से देश में भाजपा की सरकार आई है विपक्षी पार्टियों की आवाज को दबाने के लिए लोकतंत्र व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है। भारतीय संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों का हनन हो रहा है इंडिया गठबंधन के देश के नेताओं को भय और डर दिखाकर उत्पीड़न किया जा रहा है। देश में बेरोजगारी, महंगाई, चरम सीमा पर है एससी,एसटी ओबीसी ,का आरक्षण समाप्त कर निजीकरण किया जा रहा है। और चंद् लोगों के हाथों में देश को बेचा जा रहा है। जब से भाजपा सरकार आई है तब से देश में कमर तोड़ महंगाई, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, भ्रष्टाचार बढ़ा है और कानून व्यवस्था पूरी तरह से व्यस्त हो गई है। भाजपा सरकार द्वारा संविधान विरोधी कार्य किया जा रहे हैं चुने हुए माननीय सांसदों को लोकसभा व राज्यसभा दोनों सदनों में सरकार के इशारे पर जनता की समस्याओं को सदन में उठाने नहीं दिया जा रहा है लोकतंत्र और राज्यसभा में जिस तरह से 146 चुने हुए माननीय सांसदों को अलोकतांत्रिक तरीके से निलंबित किया गया है। इसलिए इंडिया गठबंधन की बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी बांदा द्वारा जिला मुख्यालय बांदा पर धरना देकर लोकतंत्र व संविधान बढ़ाने हेतु ज्ञापन प्रेषित किया जा रहा है

       अतः आपसे अनुरोध है कि उपरोक्त का अवलोकन कर भाजपा की केंद्र सरकार के इशारे पर 146 माननीय सांसदों के आलोकतांत्रिक निलंबन को बहाल किया जाए। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की जाए तथा भाजपा सरकार को बर्खास्त किया जाय। महान दया होगी।

भवदीय

  डॉ मधुसूदन कुशवाहा जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी बांदा

Related posts

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मनाया शहर से लेकर गांव तक मनाया गया बापू की पुण्यतिथि

zeestarnews

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी बांदा श्री अभिषेक चौधरी ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 शादी अनुदान योजनान्तर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोडकर) निर्धन व्यक्तियों की पुत्रियों हेतु शादी अनुदान योजना संचालित है

zeestarnews

जिलाधिकारी श्रीमती जे0 रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई

zeestarnews

Leave a Comment