Zee Star News
Breaking News
अन्य

माननीय राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली के द्वारा बांदा जनपद

आज दिनांक 21 दिसंबर 2023 को माननीय राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली के द्वारा बांदा जनप के बबेरू ब्लाक में मुनीम सिंह भारतीय एजुकेशन सेंटर में कैंप या जनसुनवाई का कार्यक्रम का आयोजन हुआ इस जनसुनवाई कार्यक्रम में माननीय आयोग की मा ० सदस्य डॉ दिव्या गुप्ता एवं उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के मा ० सदस्य श्री श्याम त्रिपाठी उपस्थित रहे मा ० आयोग के इस जनसुनवाई कार्यक्रम में बांदा जनपद के अति पिछड़े ब्लॉक बबेरू एवं बिसंडा के 18 वर्ष से कम उम्र के बालक एवं बालिकाएं अपनी-अपनी समस्याएं एवं शिकायतें लेकर माननीय सदस्य के समक्ष प्रस्तुत हुए माननीय सदस्य द्वारा लगभग 200 बच्चों की समस्याओं व शिकायतों का निवारण इस कैंप या जनसुनवाई कार्यक्रम में किया गया इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण भी मौजूद थे जैसे शिक्षा विभाग स्वास्थ्य विभाग बाल विकास एवं पुष्टाहार श्रम विभाग पुलिस विभाग राजस्व विभाग पंचायती राज विभाग आदि। विभाग के प्रतिनिधियों ने बच्चों की समस्याओं के समाधान जन सुनवाई के दौरान किया। संबंधित अधिकारियों ने बच्चों की शिकायतों के निस्तारण के लिए कारवाही की। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक स्वास्थ्य कैंप का आयोजन भी किया गया था बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा मा ० सदस्य की मौजूदगी में अन्नप्राशन एवं गोद भराई के कार्यक्रम का आयोजन भी किया ! इस जनसुनवाई कार्यक्रम में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की कंसलटेंट मोनिका चौहान अंशिता सुराणा तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बांदा श्री राजेश कुमार, उपनिदेशक महिला कल्याण चित्रकूट धाम मंडल बांदा जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक जिला कार्यक्रम अधिकारी आदि अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

Related posts

पिछड़ा वर्ग के छात्रवृत्ति की अंतिम तारीख

zeestarnews

पत्नी के शक पर पति ने फांसी का फंदा डालकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

zeestarnews

जिलाधिकारी बाँदा श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में 50 लाख से अधिक लागत की निर्माण कार्यों/परियोजनाओं की बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

Leave a Comment