Zee Star News
Breaking News
अन्य

न्यू सैनिक पब्लिक स्कूल मे बच्चों द्वारा आयोजित की गयी विज्ञान प्रदर्शनी

*न्यू सैनिक पब्लिक स्कूल मे बच्चों द्वारा आयोजित की गयी विज्ञान प्रदर्शनी

बाँदा- नरैनी के मुख्य चौराहे से लगभग 2 किमी दूर सियारपाखा मार्ग मे स्थित न्यू सैनिक पब्लिक स्कूल मे बच्चों ने तरह तरह के विज्ञान से सम्बंधित मॉडल प्रदर्शित किए । कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों ने अपने कलकृतियों एवं प्रदर्शनी से अभिभावक एवं आगँतुकों का मनमोह लिया। तंत्रिका तंत्र, हार्ट फंक्शन, श्वसन तंत्र, सोलर सिस्टम,वृक्षारोपण, स्वक्षता आदि सम्बन्धी कई मॉडल बच्चों द्वारा प्रदर्शित किए गए। प्रदर्शन के साथ ही छोटे बच्चों ने अपनी तुतलाती आवाज़ मे उनके बारे बहुत अच्छे से बताया जिससे कोई भी आगन्तुक प्रशंसा किए बिना नहीं रह पाया तो वही छठवीं से आठवीं कक्षा के बच्चों ने मानव शरीर के तंत्र के बारे मे बताया और ओ किस प्रकार काम करते हैं यह समझाया। न्यू सैनिक पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर गर्ग जी बताते हैं की बच्चों को ऐसे विज्ञान के क्षेत्र मे प्रतिभा एवं उत्सुकता बढ़ाने के लिए विद्यालय द्वारा तथा समस्त अध्यापकों के द्वारा नई नई तकनीकियों की जानकारी प्रदान की जाती है। जिससे आने वाले भविष्य मे बच्चे विज्ञान के क्षेत्र मे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर माता-पिता तथा विद्यालय का नाम रोशन कर गौरव प्रदान करें।

Related posts

प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु ‘मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत एक विशेष अभियान शारदीय नवरात्र से संचालित किया गया है

zeestarnews

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन ने आज मण्डी समिति बबेरू स्थित विपणन शाखा के धान खरीद केन्द्र एवं नगर पंचायत बबेरू का निरीक्षण किया

zeestarnews

अर्हता दिनांक 1-1-2023 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में उप जिला निर्वाचन

zeestarnews

Leave a Comment