Zee Star News
Breaking News
अन्य

न्यू सैनिक पब्लिक स्कूल मे बच्चों द्वारा आयोजित की गयी विज्ञान प्रदर्शनी

*न्यू सैनिक पब्लिक स्कूल मे बच्चों द्वारा आयोजित की गयी विज्ञान प्रदर्शनी

बाँदा- नरैनी के मुख्य चौराहे से लगभग 2 किमी दूर सियारपाखा मार्ग मे स्थित न्यू सैनिक पब्लिक स्कूल मे बच्चों ने तरह तरह के विज्ञान से सम्बंधित मॉडल प्रदर्शित किए । कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों ने अपने कलकृतियों एवं प्रदर्शनी से अभिभावक एवं आगँतुकों का मनमोह लिया। तंत्रिका तंत्र, हार्ट फंक्शन, श्वसन तंत्र, सोलर सिस्टम,वृक्षारोपण, स्वक्षता आदि सम्बन्धी कई मॉडल बच्चों द्वारा प्रदर्शित किए गए। प्रदर्शन के साथ ही छोटे बच्चों ने अपनी तुतलाती आवाज़ मे उनके बारे बहुत अच्छे से बताया जिससे कोई भी आगन्तुक प्रशंसा किए बिना नहीं रह पाया तो वही छठवीं से आठवीं कक्षा के बच्चों ने मानव शरीर के तंत्र के बारे मे बताया और ओ किस प्रकार काम करते हैं यह समझाया। न्यू सैनिक पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर गर्ग जी बताते हैं की बच्चों को ऐसे विज्ञान के क्षेत्र मे प्रतिभा एवं उत्सुकता बढ़ाने के लिए विद्यालय द्वारा तथा समस्त अध्यापकों के द्वारा नई नई तकनीकियों की जानकारी प्रदान की जाती है। जिससे आने वाले भविष्य मे बच्चे विज्ञान के क्षेत्र मे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर माता-पिता तथा विद्यालय का नाम रोशन कर गौरव प्रदान करें।

Related posts

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाँदा श्री अजीत कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डलीय विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्धकी बांदा नगर आगमन पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने पार्टी कार्यालय में किया स्वागत समारोह

zeestarnews

आयुक्त चित्रकूटधामण्डल बाँदा श्री बाल कृष्ण त्रिपाठी के निर्देश के क्रम में उनकी अध्यक्षता में दिनांक 02-12-2024 को पूर्वाहन 11:00 बजे, आयुक्त कार्यालय बांदा में मण्डलीय पेंशन अदालत

zeestarnews

Leave a Comment