Zee Star News
Breaking News
राजनीति

सवर्ण आर्मी ने उमेश तिवारी जिलाध्यक्ष सवर्ण आर्मी बाँदा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को पुलिस भर्ती में सवर्णों के आयुसीमा को लेकर भेजा ज्ञापन

*सवर्ण आर्मी ने उमेश तिवारी जिलाध्यक्ष सवर्ण आर्मी बाँदा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को पुलिस भर्ती में सवर्णों के आयुसीमा को लेकर भेजा ज्ञापन

 

 

बाँदा – आज बाँदा कलेक्ट्रेट में सवर्ण आर्मी ने लगभग 1दर्जन कार्यकार्यताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उप्र को ज्ञापन दिया जिलाध्यक्ष उमेश तिवारी ने बताया की अभी हाल में निकली पुलिस भर्ती में सवर्ण की आयु सीमा 18 से 22 वर्ष रखी गयी है जो की सवर्ण अभ्यर्थियों के साथ अन्याय है। सुमित शुक्ला चित्रकूट मण्डल प्रभारी ने बताया की की यह भर्ती लगभग 5 वर्ष बाद निकली है 5 वर्ष पूर्व में मानलीजिए कोई सवर्ण विद्यार्थी 18 साल से कुछ दिन या कुछ महीने कम रहा हो तो तब वह आवेदन के लिए पात्र नहीं था अब जब तब से पांच वर्ष बाद जब भर्ती निकली तो वह 22 वर्ष से ज्यादा का हो गया तो अब भी वह पात्र नहीं हुआ इसका तात्पर्य यह हुआ की उसे पुलिस भर्ती में आवेदन का अवसर ही नहीं मिला उसका पुलिस बनने का सपना सपना बनकर ही रह गया जो की सवर्ण के साथ अत्याचार है। जगत रत्नेश द्विवेदी जिलाउपाध्यक्ष सवर्ण आर्मी बताते हैं की कोरोना काल का दंश सबने झेला चाहें वह सवर्ण हों या अन्य लोगों के आए का स्रोत बंद था जैसे तैसे महामारी बीती लोग अपने रोजगार पर लौटे, विद्यार्थी, नौकरी का सपना देखने वाले अपनी अपनी तैयारी में जुट गए मगर जब भर्ती आयी तो उन्हें अवसर ही ना मिले यह तो सवर्ण के साथ अन्याय है। उमेश तिवारी ने बताया की मुख्य मंत्री योगी जी को इस विषय पर चिंतन कर आयु सीमा को बढ़ाया जाए अन्यथा की दशा में सवर्ण आर्मी आंदोलन करने पर बाध्य होगी।

      ज्ञापन देने में उमेश तिवारी जिलाध्यक्ष, सुमित शुक्ला चित्रकूट मण्डल मीडिया प्रभारी,धर्मेंद्र कुमार मिश्रा जिलाउपाध्यक्ष, रत्नेश द्विवेदी जिलाउपाध्यक्ष,कौशलेन्द्र जिलामहामंत्री, राजेश राष्ट्रवादी, जगतप्रसाद त्रिपाठी, अनिल तिवारी, नितिन मिश्रा, राहुल तिवारी आदि उपस्थित रहे

Related posts

जिलाधिकारी श्री नगेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक कल्याण बंधु की बैठक संपन्न हुई

zeestarnews

अध्यक्ष राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश संजीव मित्तल ने आज बांदा कलेक्ट्रेट परिषद व तहसील सदर बांदा का किया निरीक्षण

zeestarnews

टी०डी०/ डी०पी०टी० के स्कूल आधारित टीकाकरण अभियान का एच०एल० इण्टर कालेज मे हुआ शुभारम्भ

zeestarnews

Leave a Comment