बादा, 09 सितम्बर, 2024-
जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्टेेªट सभागार में आगामी ईद-ए-मिलाद/बाराबफात व गणेश महोत्सव आदि त्यौहारों को शान्तिपूर्ण एवं कुशलता पूर्वक तथा आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द के साथ मनाये जाने के सम्बन्ध में जिला शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न हुई
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि परम्परागत रूप से जो कार्यक्रम व जुलूस आदि आयोजित किये जाते रहे हैं, उसी अनुरूप शान्तिपूर्णढंग से कार्यक्रम आयोजित किये जायें। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जुलूस के मार्गों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं विद्युत के तारों को ठीक करने तथा सड़क की मरम्मत कराये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था किये जाने तथा स्ट्रीट लाइट ठीक कराये जाने एवं आवारा पशुओं को बन्द कराने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रमुख स्थानों जुलूस शुरू होने वाले स्थान, अवस्थी भवन व समापन स्थल पर बैरीकेटिंग की व्यवस्था कराये जाने तथा पेयजल हेेतु टैंकर की व्यवस्था कराये जाने केे निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि बाराबफात का जुलूस 16 सितम्बर, 2024 आयोजित किया जायेगा।
