Zee Star News
Breaking News
अन्य

निशुल्क प्रशिक्षण₹5000 अनुदान

दिनांक 10 सितंबर 2024

उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र बांदा श्री गुरुदेव ने बताया है कि आयुक्त एवं निदेशक, उद्यमिता विकास अनुभाग-9 उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय उ०प्र० कानपुर द्वारा स्वरोजगार स्थापित करने के लिये चलाई जा रही अन्य पिछडा वर्ग एवं अनुसूचित जाति/जनजाति के समस्त शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को स्वरोजगार बनाने के उद्देश्य से अन्य पिछडा वर्ग सामूहिक प्रशिक्षण योजनान्तर्गत (पुरुष/महिला वर्ग हेतु कम्प्यूटर ट्रेड) तथा अनुसूचित जाति/जनजाति सामूहिक प्रशिक्षण योजनान्तर्गत (पुरूष वर्ग हेतु मोबाईल रिपेयरिंग एवं महिला वर्ग हेतु ब्यूटीशियन ट्रेड में) अभ्यर्थियों को स्वरोजगार सम्पन्न कराये जाने हेतु 04 माह का प्रशिक्षण चिन्हित ट्रेडों में किया जाना है।। प्रशिक्षण हेतु आवेदक की न्यून्तम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित है। शैक्षिक योग्यता कक्षा 10 पास अनिवार्य है। इच्छुक महिला एवं पुरुष विभाग की वेबसाइट www.diupmsme.upsdc.gov.in के माध्यम से दिनांक 15.09.2024 तक अपना आवेदन पत्र ऑनलाईन भर सकते है। 04 माह के प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यार्थियों हेतु रू0 5000/- का मानदेय भी दिया जायेगा।

नोट: ऑनलाईन फॉर्म भरते समय बैंक खाता, आधार कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र पिता का नाम, मोबाइल नम्बर, शैक्षिक प्रमाण एवं फोटो आदि साफ अपलोड करना अनिवार्य है।

Related posts

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाँदा 

zeestarnews

जिलाधिकारी दीपा रंजन के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रमो की समीक्षा बैठक की गई दिए गए दिशा निर्देश

zeestarnews

अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

zeestarnews

Leave a Comment