Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप ने पिछले दो दिनो से मध्य प्रदेश में बारिश होने से केन नदी का जल स्तर बढने के कारण सम्भावित बाढ की स्थित होने के सम्बन्ध में

 

बाँदा, 12 सितम्बर, 2024-

 

  जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप ने पिछले दो दिनो से मध्य प्रदेश में बारिश होने से केन नदी का जल स्तर बढने के कारण सम्भावित बाढ की स्थित होने के सम्बन्ध में

 

 

 

 

 

प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए निरीक्षण किया। उन्होंने पैलानी तहसील के अन्तर्गत ग्राम सिंधनकला, समेराडेरा, शिवरामपुर के बरेहटा रपटा तथा समरा डेरा रपटा का निरीक्षण करते हुए सिंधनकला गाॅव के रास्ते में पडने वाले रपटे में जल स्तर बढ जाने के कारण उप जिलाधिकारी को सड़क के दोनों ओर पुलिस की व्यवस्था एवं नाॅव की व्यवस्था कराये जाने के साथ सम्बन्धित कर्मियों की ड्यूटी भी लगाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने अमरा संम्पर्क मार्ग के रपटे में भी जल स्तर बढने से लोगों को सतर्क करते हुए रपटे में नही जाने तथा पुलिस की व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिये।

  उन्होंने उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि तहसील के अन्तर्गत बाढ़ प्रभावित सम्भावित स्थानों पर लोगों को जागरूक करते हुुए जानकारी दी जाए कि अधिक जल स्तर बढनेे पर सुरक्षित स्थान/बाढ चैकियों पर जायें। उन्होंने बचाव हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थायें किये जाने एवं रात में भी बाढ से संभावित सम्बन्धित क्षेत्रों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाते हुए निगरानी रखने के निर्देश दिये। उन्होंने आरईएस के अधिशाषी अभियंता से बरेेहटा रपटा की मरम्मत हेतु पूर्ण विवरण सहित स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिये।, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए तथा बाढ़ चौकिया में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने के लिए भी निर्देशित कियाl, उन्होंने कहा है कि ग्रामीण अपने बच्चों को नदी में बढ़ते जल स्तर के कारण नहीं जाने दें एवं बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर सतर्क रहें और सुरक्षित स्थानों पर जाएंl

  निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, उप जिलाधिकारी पैलानी श्री शशि भूषण, खण्ड विकास अधिकारी जसपुरा उपस्थित रहे।

 

 

Related posts

जिलाधिकारी श्री नगेंद्र प्रताप ने आज विकास भवन सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा आयोजित लखपति सीआरपी एवं लखपति दीदीयो को सम्मानित किया

zeestarnews

जिलाधिकारी बांदा श्रीमती जे0रीभा ने आज अतर्रा में पीसीएफ के गेंहॅू खरीद केन्द्र का निरीक्षण किया

zeestarnews

संयुक्त निदेशक, कोषागार एवं पेंशन, संयोजक पेंशन अदालत चित्रकूटधाम मंडल, बांदा ने बताया है कि

zeestarnews

Leave a Comment