Zee Star News
Breaking News
Technology

कृषि निदेशक बांदा श्री विजय कुमार ने बताया है कि कृषक बन्धुओं को सूचित किया जाता है कि जनपद बांदा में

 

दिनांक 10 अक्टूबर 2024

 

उप कृषि निदेशक बांदा श्री विजय कुमार ने बताया है कि कृषक बन्धुओं को सूचित किया जाता है कि जनपद बांदा में कृषि विभाग द्वारा संचालित समस्त यंत्रीकरण योजनान्तर्गत कृषि रक्षा उपकरण / कृषि यंत्र यथा रोटावेटर, चैप कटर, मल्टीक्राप थ्रेसर, लेजर लैण्ड लेवलर, स्ट्रा रीपर, मेज सेलर (मक्का थेसर), गिनी राइस मिल, हैरो, कल्टीवेटर, कम्बाइन हार्वेस्टर, सीडड्रिल, जीरो टिल सीडड्रिल, रिजफरो प्लान्टर, कस्टम हायरिंग सेंटर, फॉर्म मशीनरी बैंक, थ्रेसिग फ्लोर एवं स्मॉल गोदाम पर अनुदान प्राप्त करने हेतु आवेदन की बुकिंग दिनांक 9 अक्टूबर, 2024 को अपरान्ह 03.00 बजे से 23 अक्टूबर 2024 की गध्य रात्रि 12.00 बजे तक वेवसाइट-https:// agriculture. up. gov. in पर की जा सकती है।

 

योजनान्तर्गत कृषि यंत्रों हेतु कृषक, सेल्फ हेल्थ ग्रुप (एस.एच.जी.एस.) जो राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एस.आर.एल.एम.) जो कृषि विभाग से संबंधित हैं तथा एफ.पी.ओ लाभार्थी होंगे।

 

लाभार्थियों / कृषकों द्वारा निर्धारित समयावधि में विभागीय पोर्टल पर लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने की दशा में जिला अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष विभागीय पोर्टल पर ई-लॉटरी के माध्यम से विकास खण्डवार लक्ष्यों के सापेक्ष लाभार्थी का चयन किया जाएगा। रु0-10001 से रू0-100000 तक अनुदान के कृषि यंत्रों हेतु बुकिंग धनराशि 50-2500 होगी, तथा रू0-100000 से अधिक अनुदान के कृषि यंत्रों हेतु बुकिंग धनराशि रू0-5000

 

होगी। ई-लॉटरी में चयनित होने वाले कृषकों को बुकिंग की धनराशि वापस कर दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आप कार्यालय-उप कृषि निदेशक बांदा से संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

बांदा जिलाधिकारी रीभा ने की समीक्षा बैठक

zeestarnews

Free Fire Max Redeem Codes Today: 20 अगस्त 2024 के 100% वर्किंग रिडीम कोड, मिलेंगे ये तगड़े रिवॉर्ड्स

zeestarnews

उप कृषि निदेशक बांदा श्री विजय कुमार ने बताया है कि कृषक बन्धुओं को सूचित किया

zeestarnews

Leave a Comment