Zee Star News
Breaking News
Technologyअन्य

आईएएस श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल जी को सम्मानित किया गया है

मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा आज नई दिल्ली में 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार-2023 के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में उत्तर प्रदेश को द्वितीय स्थान तथा जनपद बाँदा को Best District (North Zone) के पुरस्कार से आईएएस श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल जी को सम्मानित किया गया है।

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में जल संरक्षण हेतु अनूठे प्रयास किए गए हैं, जिसके अंतर्गत जनपद के 405 तालाबों को पुनर्जीवित किया गया है एवं 4690 शोकपिट का निर्माण किया गया है। खेती के लिए स्प्रिंकलर एवं ड्रिप सिंचाई प्रणाली का प्रयोग किया जा रहा है जिससे पानी की काफी बचत हो रही हैl यहां पर तालाबों, चेक डैम अन्य जल संरचनाओं का मानचित्रण किया गया है साथ ही बृहद वृक्षारोपण भी किया गया है। बांदा जिले में अविरल जल अभियान भी चलाया जा रहा है जिसमें लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान भी नियमित चलाए जा रहे हैं तथा कार्यशालाएं भी आयोजित की जा रही है। जल संरक्षण इन प्रयासों की वजह से बांदा जिले को नॉर्थ जोन वेस्ट अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है। पुरस्कार प्राप्त करने के समय मुख्य विकास अधिकारी बांदा श्री वेद प्रकाश मौर्य भी उपस्थित रहे।

Related posts

अपर मुख्य सचिव, उ०प्र० शासन समाज कल्याण अनुभाग-3 लखनऊ के पत्र संख्या

zeestarnews

जिलाधिकारी श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति/जिला पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

जिलाधिकारी श्री नगेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नगर पंचायत एवं नगर पालिका/स्थानिय निकाय से संबंधित कार्यों की बैठक संपन्न हुई

zeestarnews

Leave a Comment