Zee Star News
Breaking News
Breaking News

विभागीय नकारापन के चलते महीने मे एक दो बार ही खुलता है CHO शाहपाटन

विभागीय नकारापन के चलते महीने मे एक दो बार ही खुलता है CHO शाहपाटन

बांदा- वर्तमान में शासन प्रशासन भले ही ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की स्वास्थ्य समस्या के निराकरण के लिये ऐड़ी चोटी का जोर लगाकर तरह तरह की ब्यवस्थायें लोगों को मुहैया कराने में रात दिन एक कर करोड़ों का बजट क्यों ना पेश कर दे जब जिले से लेकर निचले स्तर तक विभागीय जिम्मेदारों द्वारा सरेआम भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा हो तो शासन की सारी महत्वपूर्ण योजनायें कहीं ना कहीं दम तोड़ती नजर आती हैं कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला बांदा जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरैनी अंतर्गत संचालित ग्राम शाहपाटन स्वास्थ्य केन्द्र में जहाँ पर स्वास्थ्य सेवाओं की कमी लोगों के लिये एक बहुत बड़ी समस्या बनी हुयी है। यहाँ पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया है की यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHO) जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों के नकारापन के चलते महीने में केवल एक या दो बार ही खुलता है, जिससे यहाँ के रहवासियों को मामूली इलाज के लिए भी दर-दर भटकना पड़ता है। यहां पर तैनात कर्मचारियों की लापरवाही के चलते यह स्वास्थ्य केन्द्र अधिकतर बंद रहने के कारण यहाँ के लोगों को मामूली बीमारी जैसे सर्दी, खांसी, जुखाम, बुखार तक की दवा के लिए भी लोगों को दूर स्वास्थ्य समस्या से निजात पाने के लिये यहाँ से बहुत दूर नरैनी जाकर इलाज कराना पड़ता है।

इस समस्या के बारे में जब समाजसेवी उमेश तिवारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी बांदा से बात की तो उन्होंने डॉ विपिन शर्मा का नंबर थमाया डॉ विपिन से फोन के माध्यम से बताया गया की इस स्वास्थ्य केन्द्र की जिम्मेदारी डा०आकांक्षा पटेल के पास हैं |

यह समस्या न केवल शाहपाटन के लोगों के लिए है बल्कि आसपास के गांवों के हजारों लोगों के लिए भी एक बहुत बड़ी चुनौती है।इस स्वास्थ्य केन्द्र में सेवाओं की कमी के कारण लोगों को अपनी सेहत की चिंता करनी पड़ती है, और उन्हें समय पर इलाज नहीं मिल पाता है।

बकि इस समस्या का समाधान निकालने के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग को जल्द से जल्द कोई ठोस कदम उठाने की जरूरत है तथा ऐसे गैर जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही करने की जरूरत है एवं स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए और अधिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने के साथ साथ निगरानी कर अकर्मण्य कर्मचारियों की नकेल कसने की जरूरत है, ताकि लोगों को समय पर और उचित इलाज मिल सके!

Related posts

माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शां अंसारी की गिरफ्तारी की कोशिशें तेज

zeestarnews

ग्राम रिसोरा में संचालित अस्थाई गौशाला मे लगभग 5 गोवंश मृत पाए गए और गौ रक्षा समिति के पदाधिकारी सूचना मिलने पर पहुंचे

zeestarnews

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री उमाकांत त्रिपाठी ने बताया है कि वर्तमान में जनपद बांदा में शीतलहर/ठण्ड को देखते हुए कुछ दिशानिर्देश जारी किए गए हैं जिनका पालन सुनिश्चित कराएं

zeestarnews

Leave a Comment