Zee Star News
Breaking News
Breaking Newsअन्य

जनपद को मिली एक रैक डी०ए०पी०

 

जनपद को मिली एक रैक डी०ए०पी०

 

जिलाधिकारी, बाँदा श्री नगेन्द्र प्रताप ने शासन को जनपद बाँदा की आवश्यकता के दृष्टिगत 2 जम्बों रैक डी०ए०पी० की मांग हेतु पत्र लिखा था। जिलाधिकारी की मांग पर जनपद बाँदा एवं चित्रकूट हेतु 2753 मै०टन डी०ए०पी० की एक रैक शासन द्वारा स्वीकृत की गयी है जो आज दिनांक 18.11.2024 को सायः 05:00 बजे पारादीप, उड़ीसा में लोड़ होना प्रारम्भ हो गयी है। लोडिंग के उपरान्त दिनांक 19.11.2024 को यह रैक बाँदा हेतु रवाना होगी। जिलाधिकारी ने कृषकों से अपील की है कि शीघ्र ही रैंक प्राप्त हो जायेगी तब तक के लिए निजी दुकानदारों के यहां पर्याप्त मात्रा में डी०ए०पी०, एन०पी०के० एवं सिंगल सुपर फास्फेट का स्टाक मौजूद है जिसका निर्धारित दरों पर वितरण का कार्य राजस्व एवं कृषि विभाग के कर्मचारियों की देख-रेख में कराया जा रहा है इसके अतिरिक्त 1200 बॉटल नैनों डी०ए०पी० सहकारी समितियों पर उपलब्ध है।

 

(विजय कुमार)

उप कृषि निदेशक

बाँदा

Related posts

बांदा जनपद के युवा व्यापारी और समाजसेवी दीपक कुमार गुप्ता को वैश्य महासभा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मनोनीत किया…….                           

zeestarnews

*विदाई समारोह में फूल माला पहनाकर किया गया सम्मानित

zeestarnews

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जनपद के अंतर्गत समूह को बैंक क्रेडिट लिंकेज करने हेतु शाखा प्रबंधकों की बैठक की गई

zeestarnews

Leave a Comment