Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण मैनेजमेन्ट कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई

 

बाँदा, 19 नवम्बर, 2024-

 

  जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण मैनेजमेन्ट कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।

 

 

बैठक में जिलाधिकारी ने विश्व शौचालय दिवस अभियान के अन्तर्गत 19 नवम्बर से 10 दिसम्बर, 2024 के मध्य अभियान चलाकर सभी सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण कर संचालित रखने एवं उनमें पायी जाने वाली कमियों को 15वें वित्त आयोग में प्राप्त धनराशि से दिनांक 05 दिसम्बर, 2024 तक प्रत्येक दशा में ठीक कराये जाने के निर्देश दिये। सामुदायिक शौचालयों एवं व्यक्तिगत शौचालयों के रेट्रोफिटिंग का कार्य पूर्ण कराये जाने के निर्देश प्रधान, सचिव, सहायक विकास अधिकारी पंचायत को दिये। उन्होंने व्यक्तिगत शौचालयों का भी इस अवधि में सर्वे कराये जाने तथा सभी शौचालयों को संचालित कराये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों एवं एडीओ पंचायत को निर्देशित किया कि जो शौचालय खराब एवं संचालित नही हैं, उन्हें संचालित कराया जाए।

  उन्होंने निर्देश दिये कि दिनांक 19 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2024 तक सभी ग्राम पंचायतों में कैम्प लगाकर छूटे हुए पात्र लाभार्थियों का चिन्हांकन प्रधान, सचिव, सहायक विकास अधिकारी पंचायत व अन्य कर्मियों के सहयोग से सूची तैयार करते हुए आवेदन प्राप्त किये जायें। उन्होंने जनपद स्तर से चिन्हित किये गये पात्र लाभार्थियों को शौचालय निर्माण हेतु प्रोत्साहन धनराशि की स्वीकृति दिनांक 01 दिसम्बर से 10 दिसम्बर, 2024 के मध्य कराये जाने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि बेहतर सामुदायिक शौचालयों को ब्लाक स्तर पर चिन्हित किया जाए तथा प्रत्येक ग्राम में दो बेहतर शौचालयों को चिन्हित किया जाए तथा इन चिन्हित शौचालयों में से ब्लाक लेवल पर तीन बेहतर शौचालय चिन्हांकन कर जनपद स्तर पर पाॅच व्यक्तिगत बेहतर पाये जाने वाले शौचालय के लाभार्थियों को सम्मानित किया जायेगा।

  बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, पीडी डीआरडीए/जिला पंचायत राज अधिकारी श्री प्रवीणानन्द, जिला विकास अधिकारी, उप निदेशक कृषि सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किए गए बुंदेलखंड, बांदा के स्पर्श राजकीय इण्टर कालेज के प्रवक्ता जितेन्द्र यादव

zeestarnews

उप कृषि निदेशक बांदा श्री विजय कुमार ने सभी किसान भाइयों को सूचित करते हुए बताया है कि वर्तमान में गेहूँ फसल को छोड़कर लगभग सभी रबी फसलें कटाई की अवस्था में है, किन्तु वर्तमान में मौसम की प्रतिकूल

zeestarnews

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा द्वारा करेक्शन डेट की सूचना

zeestarnews

Leave a Comment