बाँदा, 30 नवम्बर, 2024 sanshodhit
समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम जनपद के
पं0जे0एन0पी0जी0काॅलेज बांदा के ग्राउण्ड में गायत्री परिवार के पुरोहितों के द्वारा पूरे रश्मों, रीति-रिवाजों के तथा मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा0 राज्यमंत्री जलशक्ति विभाग उ0प्र0 श्री रामकेश निषाद, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सुनील सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती बासू गुप्ता, जिलाधिकारी बाँदा श्री नगेन्द्र प्रताप, श्रीमती वन्दना गुप्ता, ब्लाक प्रमुख जसपुरा/नरैनी/बिसण्डा व अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में आज लगभग 448 जोडों का वैवाहिक कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मा0 राज्यमंत्री जलशक्ति विभाग उ0प्र0 श्री रामकेश निषाद ने इस वैवाहिक कार्यक्रम के नवविवाहित दम्पतियों को अपना आर्शीवाद एवं शुभकामनायें देते हुए कहा कि बडे सौभाग्य का विषय है कि जनपद बांदा में 448जोड़ों के वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न हो रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से प्रतिवर्ष मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशों में गरीब परिवार की बेटियों के विवाह हेतु मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पुनीत कार्य बिना किसी भेदभाव के समान रूप से किया जा रहा है, जिसमें सभी वर्गों की बेटियों के विवाह के साथ अल्पसंख्यक परिवार की बेटियों का निकाह भी पूरे रीति रिवाज के साथ सम्पन्न किया जा रहा है। यह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम एक सामाजिक कार्य के साथ धार्मिक कार्य है तथा यह योजना प्रदेश में गाॅव-गॅाव एवं शहरों में पहुंच गयी है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम से समाज में दहेज जैसी कुरीति को भी समाप्त करने में सहायक होने के साथ ही गरीब परिवार के लोगों को अपनी बेटियों की शादी करने में महत्पूर्ण सहायता मिल रही है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए अनेकों योजनायें संचालित की हैं, जिसमें कन्या सुमंगला योजना, मिशन शक्ति योजना, उज्जवला योजना तथा प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दन योजना, जननी सुरक्षा योजना प्रमुख हैं। योगी सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की धनराशि 31 हजार से बढाकर 51 हजार रूपये की है। प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों की स्वास्थ्य, शिक्षा से लेकर विवाह तक की जिम्मेदारी निभायी जा रही है। आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ रही हैं। योगी सरकार ने बेटियों के जन्म होने पर खुशी मनाते हुए जन्मोत्सव मनाया जाता है। प्रदेश सरकार बेटी के जन्म होने पर जननी सुरक्षा योजना से लाभ प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि गरीब बेटियों की शादी के लिए यह योजना बहुत ही मददगार है, जिससे गरीब परिवार के लोंगो को अपनी बेटियों की शादी करने में सहायता मिल रही है।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नवदम्पतियों को हार्दिक शुभकामनायें एवं उनके सुखद एवं सफल जीवन की कामना करते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी की यह महत्वाकांक्षी योजना है, जिससे गरीब परिवार की बेटियों की शादी करने में सहायता होती है।
वै
वाहिक समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा श्री लवलेश सिंह, ब्लाक प्रमुख नरैनी मनफूल पटेल, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री अमिताभ यादव, कार्यक्रम संयोजक जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री अभिषेक कुमार अवस्थी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अव्यक्त राम तिवारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री पुष्पेन्द्र, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अर्चना भारती द्वारा किया गया।
