Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

जिलाधिकारी श्रीमती जे0 रीभा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल ने आज सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस, थाना कोतवाली देहात में जन समस्याओं को सुनते हुए निस्तारण करने के निर्देश पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिये

 

बाँदा, 25 जनवरी, 2025-

 

          जिलाधिकारी श्रीमती जे0 रीभा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल ने आज सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस, थाना कोतवाली देहात में जन समस्याओं को सुनते हुए निस्तारण करने के निर्देश पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिये

 

 सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने भूमि विवाद एवं आपसी विवादों का निस्तारण शीघ्र मौके पर पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को भेजकर प्रकरण की जांच कर कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिये। उन्होंने भूमि विवाद के प्रकरणों में दोनों पक्षों को सुनते हुए ऐसे प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिएl

ग्राम जौरही के एक फरियादी द्वारा भूमि सम्बन्धी आपसी विवाद एवं मारपीट के प्रकरण पर कार्यवाही करते हुए दोनो पक्षों की भूमि का अंश निर्धारण की कार्यवाही पूर्ण होने तक यथा स्थिति बनाये रखने एवं किसी प्रकार की मारपीट व विवाद नहीं किये जाने के प्रकरण पर थानाध्यक्ष को नजर रखने के निर्देश दिये। परसौडा ग्राम की एक महिला फरियादी द्वारा उसकी जमीन पर कब्जा किये जाने के प्रकरण पर तथा चिल्ली प्रधान के द्वारा सरकारी जमीन के कब्जा किये जाने के प्रकरण पर राजस्व एवं पुलिस की टीम को मौके पर भेजकर जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। थाना दिवस में उन्होंने सम्पूर्ण थाना दिवस रजिस्टर एवं प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए समय से समस्याओं का निस्तारण कराये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

  स म्पूर्ण थाना समाधान दिवस कोतवाली देहात में एसओ श्री अनन्य कुमार सहित कानूनगो एवं क्षेत्रीय लेखपाल, सम्बन्धित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related posts

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी दिनांक 16 अक्टूबर, 2024 दिन बुद्धवार को जनपद में भ्रमण कार्यक्रम के दौरान प्रातः 11ः00 बजे महिलाओं से सम्बन्धित समस्याओं की जनसुनवाई सर्किट हाउस सभागार बाॅदा में करेंगी

zeestarnews

संत विवेकानंद संदेश यात्रा का अतर्रा में भव्य स्वागत*

zeestarnews

*ब्लाक स्तरीय”हमारा आँगन-हमारे बच्चे” का उत्सव कार्यक्रम ब्लाक संसाधन केन्द्र महुआ मे ऐतिहासिक रूप मे कराया गया

zeestarnews

Leave a Comment