’बाँदा, 30 जनवरी, 2025-
जिलाधिकारी श्रीमती जे0 रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति एवं नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की बैठक सम्पन्न हुई
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में सभी गर्भवती महिलाओं की नियमित रूप से रक्त की जांच करायी जाए तथा एनीमिक महिलाओं विशेष देखरेख रखी जाए। जिलाधिकारी ने टीवी रोग उन्मूलन हेतु टीवी रोग से प्रभावित मरीज को पौष्टिक आहार दिए जाने हेतु पोषण किट का वितरण भी किया एवं टीवी रोग मरीजों के लाभार्थियों को प्रति माह ₹1000 की सहायता दिलाए जाने के निर्देश दिएl
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बडोखर खुर्द के द्वारा स्वास्थ्य सम्बन्धी योजनाओं की समीक्षा के दौरान प्रगति कम पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यों में सुधार लाने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय में जननी सुरक्षा का शत्प्रतिशत भुगतान कराये जाने के सम्बन्ध में आशाओं के सहयोग से इस कार्य को पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने ईसंजीवनी पोर्टल के अन्तर्गत टेली मेडिसिन के द्वारा चिकित्सीय सहायता की सुविधा को बढाये जाने के साथ, संस्थागत प्रशव के अन्तर्गत जसपुरा एवं महुआ में वृद्धि लाने के निर्देश प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को दिये। उन्होंने आरबीएसके की टीमों के द्वारा नियमित रूप से एबीएसए के सहयोग से बच्चों की स्वास्थ्य जांच तथा विशेष रूप से टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत बच्चों की जांच किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन आशाओं के द्वारा स्वास्थ्य सम्बन्धी कार्यों में प्रगति ठीक नही पायी जा रही है, उनकी नियमित समीक्षा करते हुए उनके विरूद्ध कार्यवाही करें। उन्होंने परिवार नियोजन कार्यों के प्रति महिलाओं में जागरूकता लाये जाने के निर्देश दिये। सभी बच्चों का टीकाकरण कराये जाने हेतु ड्यू लिस्ट एवं छूटे बच्चों को शत्प्रतिशत रूप से टीका लगाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने नियमित रूप से वीएचएनडी दिवसों का आयोजन कर गर्भवती महिलाओं एवं छोटे बच्चों के वजन व कुपोषित होने सम्बन्धी वजन व अन्य जांच कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने नवजात बच्चों को प्रथम डोज आवश्यक रूप से दिलाये जाने के कार्य की समीक्षा करने तथा मातृ एवं शिशु की सुरक्षा के प्रति बेहतर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराये जाने के निर्देश प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को दिये। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन पैरामीटर्स में उनके सबसेन्टर में कमी है, उनको अगली बैठक तक समीक्षा करते हुए सही करायें अन्यथा सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने आयुष्मान भवः येाजना के अन्तर्गत आयुष्मान गोल्डन कार्ड को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों एवं पंचायत विभाग तथा आपूर्ति विभाग के सहयोग से सभी 70 वर्ष की आयु के वृद्धजनो एवं योजना के पात्र शहरी सफाई कर्मियों का आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोेल्डन कार्ड बनाये जाने की प्रतिदिन समीक्षा करें और तेजी से गोल्डन कार्ड बनाने की कार्यवाही करें। उन्होंने परिवार नियोजन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश दिये।
उन्होंने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि मिशन मोड पर टीकाकरण के कार्य को शत्-प्रतिशत रूप से पूर्ण करायें। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी एमओआईसी आशाओं की प्रातः बैठक कर सम्पूर्ण टीकाकरण एवं अन्य कार्यक्रमों की प्रगति समीक्षा करें तथा कार्यों में आपेक्षित सुधार लायें। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान एवं प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना की समीक्षा करते हुए चिकित्सा अधिकारियों को इन योजनाओं में विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री अनिल श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ0 एस0एन0मिश्रा, एवं सीएमएस डाॅ0 सुनीता सिंह, डब्लू एच0 ओ0 की सुश्री वर्षा, सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।
