Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

उच्चतम न्यायालय के आदेश का हो पालन राजस्व विभाग को दिए गए कड़े निर्देश

 

बाँदा, 05 फरवरी, 2025-

 

  अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री राजेश कुमार ने बताया है कि मा0 उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित आदेश के क्रम में विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन राजस्व विभाग द्वारा निर्देश दिये गये हैं कि निष्प्रयोज्य एवं असुरक्षित बोरवेल (पुराने ट्यूबबेल के गड्ढों) में बच्चों के गिरने की घटनायें होती हैं, जिससे जनहानि की सम्भावनायें/घटनायें हो जाती हैं, इन घटनाओं से बचाव हेतु लोगों में जागरूकता लाई जाए। उन्होंने जनपद के सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों/किसानों एवं जिनकी जमीन पर बोरवेल के गड्ढे बने हुए हैं, उन सभी लोगों को जागरूक करते हुए कहा है कि पुराने निष्प्रयोज्य व असुरक्षित बोरवेल को ढक कर रखें, नलकूप गड्ढों के किनारे सुरक्षित घेरा बनाकर रखा जाए अथवा निष्प्रयोज्य होने पर गड्ढों को मिट्टी से भराव कराकर समतल बनाया जाए, जिससे कि बच्चों को बोरवेल में गिरने जैसी घटनाओं से बचाव हो सके।

 

 

Related posts

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्रों को, कैरियर बनाने के दिए टिप्स

zeestarnews

कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष प्रदुम कुमार लालू दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन संकटा प्रसाद त्रिपाठी ने किया

zeestarnews

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाँदा

zeestarnews

Leave a Comment