*बबेरू तहसील के दर्जनों गांवों के किसानों की समस्याओं पर नहीं दिया गया ध्यान मजबूर हो जनसेवक के साथ किसानों ने कलेक्ट्रेट बांदा में दिया धरना*
पूरा मामला जनपद बांदा की बबेरू तहसील अंतर्गत दर्जनों गांवों का है तहसील के मुरवल बिजली से ग्रामीण एवं पेयजल PTW फीडर लाइन को अलग अलग रोस्टर से बिजली सप्लाई दी जा रही है जिसमें पेयजल PTW लाइन को सुबह 9 बजे से सायं 7 बजे तक सप्लाई दी जाती हैं किंतु उसी पेयजल PTW लाइन से ग्राम पल्हरी ग्रामीण की लाइन से सप्लाई जुड़ी हुई है जिसके कारण लगभग 3 माह पूर्व से आधे गांव में पूरी रात्रि अंधेरा छाया रहता है जिसके चलते कई ग्रामीणों को रात्रि में जहरीले कीड़े मकोड़े काट लिए थे तथा पूरी रात्रि अंधेरा होने पर अराजक तत्वों के द्वारा कई प्रकार की घटनाएं भी की जा रही हैं इस गम्भीर समस्या के समाधान हेतु समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक सहित ग्रामीणों ने विगत कई माह से लगातार लिखित रूप से स्थानीय तहसील प्रशासन समाधान दिवस सम्बंधित विभागीय अधिकारियों सहित जिलाप्रशाशन व माननीय उर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी गुहार लगाते हुए मुरवल बिजली घर में कई बार सैकड़ों पीड़ित किसानों के साथ समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक ने शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन अनशन कर समाधान करवाने का निवेदन किया गया है लेकिन कई माह बीतने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है इसी तरह बबेरू ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बड़गांव आहार मिलाथू शिव पल्हरी जुगरहली हरदौली आलमपुर बघेहटा देवरथा पंडरी रगौली सिमोनी आदि गांवों में सैकड़ों की झुंड में अन्ना जानवरों का आतंक है किसान अपनी फसल बचाने के लिए दिन रात ठंडी बरसात मेभी खेतों पर रहने को मजबूर हैं है जबकि शासन के सख्त आदेश हैं कि सभी अन्ना जानवरों को संरक्षित कर भरण पोषण किया जाए लेकिन प्रशासन फर्जी कागजों में अन्ना जानवरों को संरक्षित दिखा कर सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहा है इसी तरह कई बार बांदा मेन रोड मुरहा से पल्हरी संपर्क मार्ग के निर्माण मरम्मत हेतु निवेदन किया गया जो कि आज भी अधूरा पड़ा है मिलाथू पल्हरी बाईपास महज़ 1 किलो मीटर दशकों से निर्माण की राह देख रहा है जबकि लगभग 7 वर्षों से निरन्तर ग्रामीणों व समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक द्वारा लिखित पत्रों को अधिकारीयों सहित समस्त जनप्रतिनिधियों को देकर निर्माण हेतु सतत प्रयास कर है फिर भी जिम्मेदार कर्मचारी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे मूल भूत जनसमस्याओं से मजबूर होकर समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक अपने सैकड़ों किसानों के साथ आज अशोक लाट अनशन स्थल बांदा में एक दिवसीय शांति पूर्ण सांकेतिक धरना प्रदर्शन अनशन कर श्रीमान जी को प्रार्थना पत्र सौंप कर शीघ्र समाधान हेतु आग्रह निवेदन किया जा रहा है अब भी यदि पूर्व की भांति हीला हवाली की गई तो मजबूर हो कर जल्द ही पटेल तिराहा ग्राम पल्हरी में ही अनिश्चितकालीन अनशन आंदोलन के बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।