कार्यालय जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, बांदा
दिनांक 12 मार्च 2025
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी बांदा ने बताया है कि जनपद के भूतपूर्व सैनिकों, एवं उनके आश्रितों को अवगत कराया जाता है कि जिला सैनिक बन्धु की बैठक जिलाधिकारी महोदया की अध्यक्षता में दिनांक 21 मार्च 2025 (शुक्रवार) को अपराह्न 05.00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाऐगी।
2.जनपद के समस्त भूतपूर्वसैनिकों / उनकी विधवाओं और सेवारत सैनिको से अनुरोध किया जाता है कि शिकायतो के निस्तारण हेतु अपने-अपने प्रार्थना पत्र तीन प्रतियों में दिनांक 20 मार्च 2025 (गुरुवार) सांय 05 बजे तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय बांदा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ।
