Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

अटल आवासीय विद्यालय चित्रकूटधाम मण्डल बांदा के प्रवेश परीक्षा के परिणाम के अन्नितम सूची

 

दिनांक 21 मार्च 2025

 

अटल आवासीय विद्यालय चित्रकूटधाम मण्डल बांदा के प्रवेश परीक्षा के परिणाम के अन्नितम सूची

 

उपश्रमायुक्त चित्रकूटधाम क्षेत्र बांदा श्री ए0के0सिंह ने बताया है कि अटल आवासीय विद्यालय अछरौड़, चित्रकूटधाम मण्डल-बांदा में कक्षा-06 वीं एवं कक्षा-09 वीं के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम दिनांक 21.03.2025 को जारी कर दिया गया। परीक्षा परिणाम मण्डल के सभी जिलो मे स्थित श्रम कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय व अटल आवासीय विद्यालय में सूचना पट में देखा जा सकता है। अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा-06 एवं कक्षा-09 में 140-140 छात्र-छात्राओं के प्रवेश के लिए चित्रकूटधाम मण्डल के चारो जिलों में प्रवेश परीक्षा 12 फरवरी 2025 को आयोजित की गयी थी। जिसमें चित्रकूटधाम मण्डल के कक्षा-06 में 325 एवं कक्षा-09 में 287 बच्चों ने प्रतिभाग किया। कक्षा-06 के लिए 70 बालक एवं 70 बालिकाएं तथा कक्षा-09 के लिए 70 बालक एंव 70 बालिकाएं अनन्तिम रूप से चयनित हुए। कुल 280 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। शेष अभ्यर्थियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।

 

अटल आवासीय विद्यालय, अछरौड़, बांदा के प्राचार्य श्री जनार्दन उपाध्याय द्वारा बताया कि कक्षा-06 के बालक वर्ग मे 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आदर्श गुप्ता एवं बालिका वर्ग में परी 88.75 प्रतिशत, एवं कक्षा-09 के बालक वर्ग में 75 प्रतिशत अंक पाकर पुष्पेन्द्र एवं बालिका वर्ग में 67 प्रतिशत अंक सोहनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ने बताया कि छात्र-छात्राओं के प्रवेश हेतु काउन्सिलिंग 22 मार्च 2025 को होगी। अभिभावकों से अपील है कि सभी सुसंगत अभिलेखों की मूल प्रति एवं छायाप्रति, 06 फोटो के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।

Related posts

विकासखंड बड़ोखर खुर्द के करहिया ग्राम पंचायत में आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया

zeestarnews

*भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बांदा आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

zeestarnews

तहसील पैलानी के अंतर्गत क्षतिग्रस्त पड़ोहरा रपटा मार्ग का मान मंत्री जी एवं जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

zeestarnews

Leave a Comment