अपर कृषि निदेशक (तिलहन/दलहन)/टास्क फोर्स अधिकारी, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर समीक्षा की गयी
जनपद बॉदा हेतु नामित टास्क फोर्स अधिकारी श्री अनिल कुमार पाठक, अपर कृषि निदेशक (तिलहन/दलहन), उ0प्र0 कृषि भवन, लखनऊ द्वारा दिनंाक 15 से 16 नवम्बर 2025 को भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दिनंाक 15 नवम्बर 2025 कों सर्वप्रथम राजकीय कृषि प्रक्षेत्र, बॉसी का निरीक्षण किया, जिसमें पाया गया कि कृषि प्रक्षेत्र में खरीफ फसल मूॅग, उर्द, तिल आदि की कटाई हो चुकी थी। रबी फसलों की बुवाई का कार्य प्रगति में है। टास्क फोर्स अधिकारी द्वारा प्रक्षेत्र अधीक्षक श्री ओ0पी0 राजपूत को निर्देशित किया कि प्रक्षेत्र की उत्पादकता राज्य की उत्पादकता से कम नही होनी चाहिए। इस हेतु समस्त सस्य क्रियायें समय से पूर्ण कराए।
इसके पश्चात् टास्क फोर्स अधिकारी द्वारा राजकीय कृषि बीज भण्डार, नरैनी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त फसलों के बीज, मिनीकिट एवं प्रदर्शन के बीजों का वितरण 20 नवम्बर 2025 तक शतप्रतिशत कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उनके द्वारा मिनीकिट बीज हेेतु पूर्व में मिनीकिट के आवेदक कृषकों को निःशुल्क मिनीकिट वितरित किये गये तथा नरैनी ब्लॉक के राजपूत बीज भण्डार, नरैनी व आदर्श बीज भण्डार, नरैनी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही शासन के निर्देश पर जनपद के राजकीय बीज भण्डारों एवं निजी दुकानों सेे 19 बीज नमूनों को जिला कृषि अधिकारी, बॉदा गृहीत कर परीक्षण प्रयोगशाला को भेजे गयें।
दिनंाक 16 नवम्बर 2025 को बॉदा सर्किट हाउस में विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की समीक्षा की गयी। जनपद को राज्य सहायतित निःशुल्क तिलहन मिनीकिट में सरसों की 9050 लक्ष्य के सापेक्ष 7374 मिनीकिट की बुकिंग, अलसी की 1000 लक्ष्य के सापेक्ष 534 की बुकिंग होने पर रोष व्यक्त करते हुए निर्देशित किया गया कि अवशेष मिनीकिटों की बुकिंग 03 दिवस के अन्दर बुकिंग कराते हुए वितरित कराना सुनिश्चित करें। साथ ही रबी फसलों के समस्त बीज वितरण का कार्य 20 नवम्बर 2025 तक पूर्ण कर ले अन्यथा की स्थिति में जिम्मेदार कर्मचारियों/अधिकारियों का माह नवम्बर 2025 का वेतन अवरूद्व कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की जिला कार्ययोजना बनाये जाने हेतु आवश्यक सुझाव दिये गये। कृषि विभाग के पोर्टल में आ रही समस्याओं के बारें उपस्थित कर्मचारियों/अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया, जिसके सुधार हेतु टास्क फोर्स अधिकारी द्वारा ठीक कराने हेतु आस्वश्त किया गया एवं उनके निर्देशित किया गया कि जनपद में समस्त योजनाओं के अन्तर्गत किसानों को वितरित किये गये बीजों का समायोजन 20 नवम्बर 2025 तक शतप्रतिशत पूर्ण करते हुए समायोजन रिपोर्ट निदेशालय को प्रेषित कर दें, ताकि संकलित रिपोर्ट शासन का उपलब्ध करायी जा सकें।
समीक्षा बैठक के दौरान डॉ0 अभय कुमार सिंह यादव उप कृषि निदेशक बॉदा, श्री संजय कुमार, जिला कृषि अधिकारी, श्री मनोज कुमार गौतम, भूमि संरक्षण अधिकारी, एवं विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।।