Zee Star News
Breaking News
ताज़ा खबर

महर्षि बामदेव सभागार कलेक्ट्रेट मे प्रतिवर्ष की भांति पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया

 

 

आज दिनांक 17/12/2025 को महर्षि बामदेव सभागार कलेक्ट्रेट मे प्रतिवर्ष की भांति पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी, बांदा श्री अजय कुमार पाण्डेय द्वारा की गयी। उक्त कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री माया शंकर, मुख्य चिकित्साधिकारी श्री बृजेन्द्र सिंह वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक माध्यमिक श्री नरेंद्र कुमार, अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री पुष्पेंद्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दिलीप पाण्डेय तथा समस्त विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन मुख्य कोषाधिकारी श्री विनोद कुमार द्वारा किया गया

 

उक्त बैठक में विभिन्न पेंशनर संगठनों के पदाधिकारी श्री राजाबाबू बाजपेई, अध्यक्ष श्री शांतनु चतुर्वेदी, महामन्त्री 30प्र0 सिविल पेंशनर परिषद बांदा श्री कन्हैया लाल दीक्षित अध्यक्ष तथा श्री सभाजीत सिंह महामंत्री उ0प्र0 प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद, बांदा श्री बी०एल० सिंह मण्डल अध्यक्ष उ०प्र० से०नि० डिप्लोमा इंजीनियर्स कल्याण संघ, श्री आनंद स्वरूप गौतम अध्यक्ष से०नि० कर्मचारी एवं पेंशनर्स एशोषिएशन, बांदा तथा बड़ी संख्या में विभिन्न विभागो से सेवानिवृत्त हुये पेंशनर तथा पारिवारिक पेंशनरों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 

श्री राजाबाबू बाजपेई, अध्यक्ष सिविल पेंशनर परिषद ‌द्वारा अपने सम्बोधन में पेंशनर कक्ष बनवाये जाने हेतु जिलाधिकारी तथा मुख्य कोषाधिकारी का आभार व्यक्त कराते हुये बैंको मे बुजुर्ग पेंशनरो हेतु अलग काउंटर लगाए जाने तथा चिकित्सा प्रतिपूर्ति के दावो का शीघ्र निस्तारण कराये जाने की मांग की गयी। श्री कन्हैयालाल दीक्षित, अध्यक्ष उ०प्र० प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद द्वारा अपने सम्बोधन में नोशनल इंक्रीमेंट से संबन्धित पेंशन पुनरीक्षण कराये जाने की मांग की गयी है। श्री बी एल सिंह, मण्डल अध्यक्ष, उ०प्र० से०नि० डिप्लोमा इंजीनियर्स कल्याण संघ द्वारा आठवे वेतन के अंतर्गत पेंशनरों को समस्त लाभों को सम्मिलित किए जाने की मांग की गयी तथा श्री आनंद स्वरूप गौतम अध्यक्ष से०नि० कर्मचारी एवं पेंशनर संघ द्वारा पेंशनर दिवस के आयोजन के उद्देश्य तथा उपादेयता पर प्रकाश डाला गया ।

 

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, मुख्य कोषाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी द्वारा पेंशनर संगठनो के पदाधिकारियों को अंग वस्त्र, छडी तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

 

अपर जिलाधिकारी न्यायिक महोदय द्वारा अपने सम्बोधन में इस बात पर जोर दिया गया कि एक दिन हम सभी को रिटायर होना है अतः अपने समस्त पेंशनरों के साथ के सम्मान के साथ पेंश आए और उनकी समस्याओ का तत्काल समाधान कराये। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा अपने सम्बोधन में सभी पेंशनरो को आर्थिक रूप से स्वयं निर्भर होने की बात कही गयी तथा कहा गया कि किसी भी पेंशनर को किसी प्रकार की कोई समस्या होने पर सीधे मुझसे संपर्क कर सकते है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अपने सम्बोधन कहा गया कि पेंशनरों को आयुष्मान कार्ड बनवाए जा रहे है मुझसे सम्पर्क करके कैंप की तिथि प्राप्त कर ले तथा सभी वयोवृद्ध पेंशनर अपने आयुष्मान कार्ड बनवा ले तथा चिकित्सा प्रतिपूर्ति के दावो से संबन्धित कोई समस्या होने पर सीधे मुझसे संपर्क कर सकते है।

 

अंत में मुख्य कोषाधिकारी द्वारा अपने सम्बोधन में अवगत कराया गया कि पेंशनरों ‌द्वारा उठाए गए नीतिगत प्रकरणो को सक्षम स्तर पर प्रेषित किया जाएगा तथा जो समस्याए स्थानीय अधिकारियों से संबन्धित है उनमे संबन्धित अधिकारियों से संपर्क करते हुये उनका निराकरण कराया जाएगा। उनके ‌द्वारा कार्यक्रम में आए हुये समस्त अधिकारियों तथा पेंशनरो प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया ।

 

सू चना विभाग, बांदा द्वारा जारी

Related posts

हिन्दू सम्मेलन मे साँस्कृतिक कार्यक्रमो की रही धूम

zeestarnews

आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल के नेतृत्व में हुई बोर्ड की बैठक

zeestarnews

पांच दिसम्बर को दिल्ली रामलीला मैदान को कूच करेंगे शिक्षक,टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले बारह राज्यों के शिक्षक एकत्रित होंगे

zeestarnews

Leave a Comment