जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय), बांदा।
जनपद बांदा के तहसील बांदा, नरैनी, अतर्रा, मैलानी एवं बबेरू से सम्बन्धित विकास खण्ड नरैनी, बडोखरखुर्द, तिन्दवारी, महुआ, जसपुरा, कमासिन्, बबेरू एवं दिसण्डा की समस्त ग्राम पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचकगण को एतद्वारा सूचित किया जाता है कि उत्तर प्रदेश पंचायत राज (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण) नियमावली, 1994 के अनुसार निर्वाचक नामावली तैयार हो गई है जिसका अनन्तिम प्रकाशन दिनांक 23.12.2025 हो गया है और उसकी एक प्रति मेरे कार्यालय सम्बन्धित तहसील के उप जिलाधिकारी / सहायक निर्वाधक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय और खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय में तथा सम्बन्धित ग्राम पंचायतों में निर्वाचन हेतु बनाये गये मतदान केन्द्रों में निरीक्षण के लिए उपलब्ध है। कोई भी व्यक्ति उक्त निर्वाचक नामावली का कार्यालय समय में दिनांक 24.12.2025 से दिनांक 30.12.2025 तक निरीक्षण कर सकता है तथा दिनांक 24.12.2025 से दिनांक 30.12.2025 तक दावा एवं आपत्तियों प्राप्त की जायेगी।
यदि पंचायत निर्वाचक नामावली में किसी नाम के सम्मिलित किए जाने के लिये कोई दावा अथवा किसी प्रकार के अन्य विवरणों के सम्बन्ध में कोई संशोधन अपेक्षित हो अथवा सम्मिलित किसी नाम के सम्बन्ध में कोई आपत्ति हो तो उसे दिनांक 24.12.2025 से दिनांक 30.12.2025 तक प्रपत्र-2, 3 या 4 में, जो भी उपयुक्त हो, दाखिल किया जा सकता है।
