साड़ी खण्ड एकः बुन्देलखण्ड पर हावी पूर्वांचल का बाहूबल
बांदा के खनन पट्टे की आड़ में हमीरपुर तक हो रहा अवैध खनन
असलहाधारी गुर्गें लग्जरी गाड़ियों में करते हैं निगहबानी
कहीं बुंदेलखंड बूंदबूंद पानी को ना तरस जाए
बांदा और हमीरपुर से चालू हैं साड़ी खदान में अवैध खनन

त्रों की मानें तो साड़ी खण्ड संख्या एक की खदान में प्रशासन की सारी नियमों को कायदों को धता बताते हुए पूर्वांचल के एक बाहूबली पूर्व सांसद के असलहाधारी बदमाशों के दम पर अवैध खनन कार्य किया जा रहा है। साथ ही स्थानीय झोलाछाप डॉक्टर के संरक्षण में इस खदान का पट्टा तो कहने को बांदा में हैं। लेकिन मात्र बीस प्रतिशत खनन बांदा जनपद में होता है। वहीं हमीरपुर जनपद में इस खदान की आड़ी 80 फीसदी खनन कार्य अवैध तरीके से करके बालू की निकासी की जा रही है। इस खदान में सीसीटीवी कैमरे तक नहीं लगे हैं। जिससे यह साबित होता है कि इस खदान में काला कारोबार खुलेआम किया जा रहा है। साड़ी एक खदान शुरू होते ही विवादों के घेरे में है। इस खदान दबंग संचालक द्वारा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार सहित कई अन्य लोगों पर रंगदारी आदि सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराकर यह संदेश देना चाहा कि यदि हमारे काले कारोबार के बीच कोई आयेगा तो उसको मुकदमों में फंसाकर शांत कर दिया जायेगा। पत्रकार पर मुकदमा दर्ज कराने के बाद से खदान संचालक के हौंसले इतने बुलंद हो गये कि उसने असलहाधारी बदमाशों की पूरी फौज ही खदान के रास्तों की निगहबानी में लगा दी। जिससे उसके कालेकारोबार में किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो। वहीं पंप कैनाल के समीप इतना अवैध खनन किया जा रहा है कि क्षेत्र वासियो को बहुल जल्द पानी की समस्या का सामना करना पड़ेगा। इस देखना यह है कि पूर्वांचल का बाहूबल बुन्देलखण्ड के बांदा जिलों में कब तक पैर जमाये रहता है। जी स्टार न्यूज़ की रिपोर्ट