Zee Star News
Breaking News
Breaking Newsअपराध

साड़ी खण्ड एक की खनन माफिया ने निजी भूमि पर बनाया अवैध रास्ता

साड़ी खण्ड एक की खनन माफिया ने निजी भूमि पर बनाया अवैध रास्ता

 

पीड़ित ने डीएम सहित मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

 

 

 

दबंग पंकज चतुर्वेदी किसानों को दे रहा फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी

 

 

बांदा। पैलानी तहसील क्षेत्र के साड़ी खण्ड एक की खदान के संचालक की दबंगई इस कदर हावी है कि किसान की निजी भूमि पर जबरन रास्ता बनाकर बालू का अवैध परिवहन धडल्ले से किया जा रहा है। पीड़ित किसान ने जिलाधिकारी, आयुक्त, उपजिलाधिकारी सहित मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की है।

सीएम को भेज पत्र में अलोना निवासी छोटा पुत्र फकीरे सिंह ने बताया है कि उसकी निजी भूमि ग्राम साड़ी में जिसका गाटा संख्या 1131,1141 पंकज चतुर्वेदी निवासी खप्टिहाकला द्वारा साड़ी खण्ड एक में रास्ते के लिए 90 हजार रूपये में तय की गयी थी। लेकिन खदान संचालक और पंकज चतुर्वेदी द्वारा पांच-पांच हजार रूपये दो किश्तों में दिये गये। शेष 80 हजार रूपये की रकम मांगने पर उसको उसको गाली-गलौज और मुकदमो में फंसाने की धमकी देकर भगा दिया। इतना ही नहीं खदान संचालक द्वारा उसकी बिना अनुमति के खड़ी फसल में रास्ता बनाकर रौंदा डाला। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से कार्यवाही की मांग की है। आखिर किसी की खड़ी फसल से रास्ता बनाने की हिम्मत किसी की आखिर कैसे हो सकती है इस बात का संज्ञान तो तुरंत लेना ही चाहिए क्योंकि परंपरा यह रही है की जमीन जिसकी भी रास्ते में पड़ती थी हर हमेशा मौअजा दे कर रास्ता लिया जाता परंतु पहली बार ऐसा सुन रहे हैं कि बगैर अनुमति के ही रास्ता बना लिया गया

Related posts

बिसंडा पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का किया गया भंडाफोड़

zeestarnews

न्यू अशोक नगर में दिन दहाड़े युवक से बाइक छिनी

zeestarnews

आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा श्री अजीत कुमार ने मुख्य सचिव महोदय, उत्तर प्रदेश शासन, परिवहन अनुभाग-3, लखनऊ द्वारा के निर्देशों के अनुपालन में यह आदेश दिये है कि सभी शासकीय एवं अर्द्ध-शासकीय कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी जो दोपहिया वाहन से कार्यालय आते हैं, वे हेलमेट अनिवार्य रूप से पहने और उनके साथ यात्रा करने वाले सहयात्री (पिलियन राइडर) के लिये भी हेलमेट पहनना आवश्यक हो। इसी प्रकार, जो अधिकारी / कर्मचारी चार पहिया वाहन से कार्यालय आते हैं, वे वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें एवं अन्य सभी सह यात्रियों के लिये सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य हो

zeestarnews

Leave a Comment