Zee Star News
Breaking News
Breaking News

पूर्वांचल खनन व्यवसायियों ने एनजीटी के नियमों की उड़ा रहे हैं धज्जियां

साड़ी खण्ड एकः बुन्देलखण्ड पर हावी पूर्वांचल का बाहूबल

 

 

बांदा के खनन पट्टे की आड़ में हमीरपुर तक हो रहा अवैध खनन

 

असलहाधारी गुर्गें लग्जरी गाड़ियों में करते हैं निगहबानी

 

कहीं बुंदेलखंड बूंदबूंद पानी को ना तरस जाए

बांदा और हमीरपुर से चालू हैं साड़ी खदान में अवैध खनन

 

 

 

बांदा। पूर्वांचल के बाहूबलियों के बाहू और असलहों का बल अब बांदा जनपद की बालू खदान में दिखाई देने लगा है। इसी बाहूबल के दम पर ही साड़ी खण्ड एक खदान में अवैध खनन का काला कारोबार खुलेआम खोला जा रहा है। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि बांदा जनपद के पट्टे में हमीरपुर जनपद में अवैध खनन कार्य धड़ल्ले से दर्जन भर असलहाधारी बदमाशों के द्वारा लग्जरी गाड़ियों में इस खदान की निगहबानी की जाती है। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि इस खदान को चालू हुए अभी कुछ सही ही बीता है लेकिन इस खदान में अवैध खनन के मामले में अपना एक अलग रिकार्ड बना रखा है। इस खदान में आज तक प्रशासन और खनिज विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी झंगने तक नहीं गया।

सू त्रों की मानें तो साड़ी खण्ड संख्या एक की खदान में प्रशासन की सारी नियमों को कायदों को धता बताते हुए पूर्वांचल के एक बाहूबली पूर्व सांसद के असलहाधारी बदमाशों के दम पर अवैध खनन कार्य किया जा रहा है। साथ ही स्थानीय झोलाछाप डॉक्टर के संरक्षण में इस खदान का पट्टा तो कहने को बांदा में हैं। लेकिन मात्र बीस प्रतिशत खनन बांदा जनपद में होता है। वहीं हमीरपुर जनपद में इस खदान की आड़ी 80 फीसदी खनन कार्य अवैध तरीके से करके बालू की निकासी की जा रही है। इस खदान में सीसीटीवी कैमरे तक नहीं लगे हैं। जिससे यह साबित होता है कि इस खदान में काला कारोबार खुलेआम किया जा रहा है। साड़ी एक खदान शुरू होते ही विवादों के घेरे में है। इस खदान दबंग संचालक द्वारा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार सहित कई अन्य लोगों पर रंगदारी आदि सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराकर यह संदेश देना चाहा कि यदि हमारे काले कारोबार के बीच कोई आयेगा तो उसको मुकदमों में फंसाकर शांत कर दिया जायेगा। पत्रकार पर मुकदमा दर्ज कराने के बाद से खदान संचालक के हौंसले इतने बुलंद हो गये कि उसने असलहाधारी बदमाशों की पूरी फौज ही खदान के रास्तों की निगहबानी में लगा दी। जिससे उसके कालेकारोबार में किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो। वहीं पंप कैनाल के समीप इतना अवैध खनन किया जा रहा है कि क्षेत्र वासियो को बहुल जल्द पानी की समस्या का सामना करना पड़ेगा। इस देखना यह है कि पूर्वांचल का बाहूबल बुन्देलखण्ड के बांदा जिलों में कब तक पैर जमाये रहता है। जी स्टार न्यूज़ की रिपोर्ट

Related posts

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जनपद स्तरीय एन्टी भूमाफिया टास्क फोर्स एवं अवैध खनन/परिवहन व ओवर लोडिंग की रोकथाम किये जाने हेतु बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा 

zeestarnews

बाँदा जिला के अधिकारियों ने भ्रष्टाचारियो को बचाने मे अपनी पूरी ताकत लगा रखी है क्या योगी के अधिकारियों का यही है असली चेहरा

zeestarnews

Leave a Comment