Zee Star News
Breaking News
ताज़ा खबर

जिलाधिकारी श्रीमती जे0 रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में प्रदेश की तीव्रतम विकास संकल्पना से वर्ष 2027 तक प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डाॅलर बनाये जाने के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई

 

बाँदा,  17 अप्रैल, 2026-

 

  जिलाधिकारी श्रीमती जे0 रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में प्रदेश की तीव्रतम विकास संकल्पना से वर्ष 2027 तक प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डाॅलर बनाये जाने के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई

 

बैठक में जिलाधिकारी ने प्राथमिक क्षेत्र के अन्तर्गत फसलें, पशुधन, वानिकी, मत्स्य तथा खनन क्षेत्र एवं द्वितीय क्षेत्रों में विर्निमाण, विद्युत, गैस तथा जल संम्पूर्ति तथा तृतीय क्षेत्र में व्यापार, मरम्मत, होटल एवं जलपान गृह, वित्तीय सेवायें, आवास गृहों का स्वामित्व बढाये जाने पर जोर देते हुए कहा कि इस प्रकार अर्थ व्यवस्था को बढाया जा सकता है। उन्होंने सकल घरेलू उत्पाद को बढाने एवं प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि लाने पर भी जोर दिया। उन्होंने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डाॅलर बनाये जाने के सम्बन्ध में कृषि क्षेत्र में फसलों के उत्पादन में वृद्धि लाने तथा पशुधन एवं वानिकी तथा मत्स्य पालन के उत्पादन में वृद्धि लाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

  बैठक में बताया गया कि उत्तर प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद वर्ष 2024-25 में 30.25 लाख करोड़ हो गया है। उन्होंने मत्स्य उत्पादन में वृद्धि में कमी होने पर उत्पादन बढाये जाने के निर्देश दिये। इसी प्रकार डेरी उत्पादन में वृद्धि लाने तथा कृषि फसलों के फसलोत्पादन तथा निवेष में वृद्धि लाने के निर्देश दिये। निर्माण कार्यों की आय में प्रगति लाये जाने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं में बैंकों से ऋण दिलाकर संचालित कराये जाने पर जोर दिया, जिससे कि स्वरोजगार को बढावा मिलेगा। उन्होंने जिला घरेलू उत्पाद एवं जिला आय को बढाये जाने पर जोर देने हेतु आवश्यक कदम उठाये जाने के निर्देश दिये। एक जिला एक उत्पाद में प्रगति लाने के साथ रोजगार के संसाधनों को बढाने पर भी उद्योगों की स्थापना पर प्रगति लाने के निर्देश दिये। बैठक में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण पीएलएफएस के तहत दिसम्बर, 2026 तक कार्य करने पर जोर दिया।

  बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री मदन मोहन वर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिल पंचायत राज अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Related posts

रबी फसलों में कीट-रोग का खतरा मडराया, बचाव हेतु एडवाइजरी जारी

zeestarnews

जिलाधिकारी बाँदा श्री अमित आसेरी ने आज विकास खण्ड बडोखरखुर्द के उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट बन्धापुरवा एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट तिन्दवारा का औचक निरीक्षण किया

zeestarnews

जिलाधिकारी के निर्देशन में शनिवार शाम बलखंडीनाका बाजार में अतिक्रमण की समस्या को लेकर व्यापारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई

zeestarnews

Leave a Comment