Zee Star News
Breaking News
ताज़ा खबर

जिलाधिकारी बांदा की अध्यक्षता में “ज्ञान भारतम् मिशन” के अंतर्गत पाण्डुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटलीकरण संबंधी बैठक संपन्न हुईं,

दिनांक 23 मई 2026

जिलाधिकारी बांदा की अध्यक्षता में “ज्ञान भारतम् मिशन” के अंतर्गत पाण्डुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटलीकरण संबंधी बैठक संपन्न हुई।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

बैठक में निर्णय लिया गया कि जनपद में उपलब्ध प्राचीन पाण्डुलिपियों, धार्मिक ग्रंथों एवं दुर्लभ दस्तावेजों के संरक्षण एवं डिजिटलीकरण हेतु विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत बुंदेली संस्कृति से जुड़ी धरोहरें जैसे बुंदेली लोकनृत्य, बुंदेली कला, बुंदेली चित्रकला एवं अन्य पारंपरिक सांस्कृतिक सामग्री के संरक्षण एवं डिजिटल अभिलेखीकरण पर भी विशेष बल दिया जाएगा।

 

जनपदवासियों से अनुरोध किया गया है कि यदि उनके पास किसी भी प्रकार की प्राचीन पाण्डुलिपियां, हस्तलिखित ग्रंथ, सांस्कृतिक दस्तावेज अथवा लोककला से संबंधित सामग्री उपलब्ध हो, तो वे मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय, बांदा में संपर्क कर इस महत्वपूर्ण अभियान में सहयोग प्रदान करें।

 

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों, शिक्षण संस्थानों, मठ-मंदिरों एवं सामाजिक संगठनों से भारतीय ज्ञान परंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु सक्रिय सहभागिता की अपील की है।

Related posts

किसानों ने जिलाधिकारी को पांच सूत्री मांगों पर विचार करने के लिए अनुरोध किया

zeestarnews

जिलाधिकारी श्री अमित  आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट सभागार में हिट वेब से बचाव के संबंध में बैठक संपन्न हुई

zeestarnews

भीषण गर्मी में राहत : कचहरी चौराहे पर शुरू हुई निशुल्क शीतल पेयजल एवं छबील व्यवस्था

zeestarnews

Leave a Comment