Zee Star News
Breaking News
अन्य

खाद न मिलने से हंगामा विधायक ने दिलवाई खाद

*खाद न मिलने से हंगामा विधायक ने दिलवाई खाद

बेरू/बाँदा- खाद की मारामारी से परेशान किसानो की हकीकत जानने गुरुवार को सपा विधायक विशंभर सिंह यादव बांदा रोड बबेरू स्थित सोसायटी पहुंच गए जहां उन्होंने किसानों से बात कर सोसायटी सचिव को फटकार लगाई और किसानों को लाइन में खड़ा करवा कर खाद दिलवाने का काम किया श्री विधायक ने कहा कि यह सरकार किसानों के हितैषी नहीं है प्रति किसान 2 बोरी खाद के साथ एक बोतल ₹220 कीमत की नैनो यूरिया दे रहे और किसान उसको पसंद नहीं कर रहा किसान कई हफ्तों से सोसाइटी के चक्कर लगा रहा है दो ट्रक खाद आई है जिसमे एक ट्रक नगद और एक ट्रक खाताधारकों को बांटी जा रही है वही सोसायटी सचिव का कहना है कि हमारा 6 ट्रक खाद का पैसा जमा है खाद नहीं दी जा रही श्री विधायक ने डीएम और कृषि अधिकारी से बात की उन्होंने जल्द से जल्द खाद भिजवाने की बात कही विधायक ने सभी किसानों को भरोसा दिलाया कि यह आपका सेवक आपकी लड़ाई लड़ेगा और आपको खाद दिलाने का पूरा प्रयास करेगा इस दौरान इंद्रजीत यादव छेदीलाल गुप्ता पुत्तन सिंह अखिलेश पाल ज्ञान सिंह विमल यादव बृजमोहन यादव सलमान खान राममिलन फौजी शाहनवाज खान शानू सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे

Related posts

सहायक निदेशक मत्स्य बांदा ने बताया है कि सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में मत्स्य विभाग के अन्तर्गत प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत 23 मात्स्यिकी परियोजनाओं के लाभ से

zeestarnews

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में गौ संरक्षण हेतु गौआश्रय स्थलों में आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

चित्रकूट में होगा खंगार क्षत्रिय समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन – यशवंत सिंह राणा

zeestarnews

Leave a Comment