Zee Star News
Breaking News
अन्य

भारतीय किसान संघ की जिला तहसील बैठक सरस्वती शिशु मंदिर शहपुरा में सम्पन्न

*भारतीय किसान संघ की जिला तहसील बैठक सरस्वती शिशु मंदिर शहपुरा में सम्पन्न

*प्रांत महामंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का सानिध्य प्राप्त हुआ*

*चलो ग्रामसभा से विधानसभा किसान आंदोलन 22 नवंबर को*

डिंडोरी/शहपुरा:- भारतीय किसान संघ जिला डिण्डोरी तहसील शहपुरा के ग्राम इकाई के साथ बैठक का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर शहपुरा में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संघ के प्रांत महामंत्री प्रहलाद पटेल की विशेष उपस्थिति रही है ।
महामंत्री ने ग्राम ईकाई से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि संघ के मुख्य उत्सव के रूप में गोपाष्टमी, बलराम ज्यांति, स्थापना एवं ज्ञापन दिवस के रूप में मनाए जिससे लोगों तक सकारात्मक विचार पहुंच सके ।
साथ ही आगामी कार्य योजना के बारे बताया कि किसानों कि समस्याओ को लेकर 22 नवंबर को भोपाल में विशाल रैली की जानी है जिसमें लाखों की संख्या में किसान बंधु उपस्थित होगें ।
इस बीच भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू ने कहा की ग्राम समितियों का गठन तेजी से किया जायेगा जिससे संघ की पहुंच ग्रामीण तक हो सके साथ ही इस बैठक में निर्णय लिया गया की जनजाति क्षेत्र के मध्यम किसान अर्थात ढाई एकड भूमि रखने बाले किसानों को निःशुल्क बिजली दिया जाए इस मांग को लेकर सरकार को ज्ञापन दिया जायेगा ।
इस बीच संघ के जिलामंत्री अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू ने किसानों को कहा की यदि आपके समस्याओ को अधिकारी निराकरण नही करते तो 181 लगाकर शिकायत करें जिससे सरकार को भी अधिकारीयों के कार्य का पता चल सके ।
आज के इस बैठक में जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, जिलामंत्री अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू,कोषाध्यक्ष विवेकानन्द साहू, सदस्य उदय सिंह,मेंहदवानी अध्यक्ष चिरौंजी लाल चंद्रौल,सदस्य श्रीराम वनवासी,शहपुरा उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू मीडिया प्रभारी बसंत उद्दे,सदस्य भगवती, ग्राम अध्यक्ष मदन सिंह,चरण सिंह,ग्राम सदस्य दिनेश,लामू सिंह,चूरामन, प्रहलाद खम्परिया आदि किसान उपस्थित रहे है।

दिनांक:- 21/10/2022

Related posts

प्रांतीय सम्मेलन में सोनू करवरिया जी को उत्कृष्ट गौ सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया

zeestarnews

जिलाधिकारी श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति/जिला पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

लम्बित देयकों हेतु प्राप्त शिकायती पत्रों पर पेंशन अदालत/जनसुनवाई बैठक की गयी ।

zeestarnews

Leave a Comment