स्लग/भैंस चरा रहे महुआ के वृक्ष के नीचे बैठे दो किशोरों को क्रेन मशीन चालक ने बुरी तरह से कुचल दिया जिसमें मौके में ही किशोरों की मौत हो गई हृदय विदारक घटना से रोषित होकर सैकड़ों ग्रामीणों ने बांदा इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाया जाम ।
एंकर आपको बता दें पूरा मामला बांदा प्रयागराज हाईवे पर अतर्रा थाना अंतर्गत ग्राम मोहतरा के समीप दिखे द्वारा स्कूल के समीप भैंस चराने निकले दो बालकों की अनियंत्रित होकर हाई स्पीड क्रेन मशीन के द्वारा कुचलकर दी गई मौत में क्रेन से कटे पड़े शव को जिला अधिकारी के ना आने तक की मांग पर अड़कर जाम लगा दिया। घंटों कड़ी मशक्कत के बाद प्रशासन व सांसद के कड़ी कार्रवाई व शासन से मदद के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला लगभग डेढ़ घंटे चले जाम में जहां एक ओर सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे यातायात पूरी तरह से ठप रहा वहीं शव के पास जमा परिजनों के विलाप से लोगों की आंखों में आंसू आ गए।
कस्बा में गुरुवार को भैया दूज का दिन लोगों के लिए दुख भरा रहा कस्बा के कैलाश नगर वा दिखितवारा निवासी सत्येंद्र उर्फ भुजंगी उम्र लगभग 15 वर्ष मृतक पुत्र पत्तू यादव वा संतोष मृतक उम्र लगभग 10 वर्ष पुत्र राजा बाबू यादव निवासी कैलाश नगर दिखितवारा घर से भैंस चराने के लिए खाना खाकर दोनों साथ में निकले थे घर के कुछ ही दूर कच्ची सड़क के निकट वह बांदा इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के फुटपाथ पर लगे महुआ के वृक्ष के नीचे बैठकर अपनी भैंस चरा रहे थे अतर्रा से बांदा जा रही क्रेन मशीन जिसे अर्पित यादव पुत्र सिपहि लाल यादव चला रहे थे। क्रेन ने उन्हें सीधा टक्कर मारकर घसीटते हुए उन्हें बांदा इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुरी तरह से कुचल दिया जिसमें उनके शव लहूलुहान के साथ कट गए और मौके में ही मौत हो गई क्रेन मशीन का चालक मौके से रफूचक्कर हो गया बुरी तरह से क्षतिग्रस्त शव को देखकर ग्रामीणों का आक्रोश का ठिकाना नहीं रहा मृतक के परिजनों को जैसे ही सूचना मिली घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक की मां व पिता घटना को देखकर गस्त खाकर गिर पड़े परिजनों ने प्रलाप करना शुरू कर दिया ग्रामीणों ने जाम लगा दिया देखते ही देखते सैकड़ों लोगों का समूह जमा हो गया और सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी आनंद कुमार पांडे थाना कोतवाली अनूप कुमार दुबे तहसीलदार तिम राज सिंह ने पहुंचकर ग्रामीणों की भीड़ को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खोलने के भरसक प्रयास में जुट गए लेकिन परिजनों व ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के ना आने तक सबको प्रशासन को उठाने से मना कर दिया देखते ही देखते बांदा चित्रकूट सांसद आरके पटेल भी घटनास्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों को कार्रवाई वह परिजनों को शासन से हर संभव मदद का भरोसा देते हुए पुलिस प्रशासन से घटना को अंजाम देने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश देने लगे परिजनों ने व ग्रामीणों ने घंटों बांदा इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम किए रखा प्रशासन के भारी मशक्कत के बाद आखिर परिजन व ग्रामीण लोग मदद के आश्वासन पर जाम खोला जिस पर प्रशासन ने राहत की सांस ली बताते चलें मृतक सतेंद्र उर्फ भुजंगी जो कस्बे की ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज के हाई स्कूल का छात्र था मृतक दो भाई बहन थे पिता मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है मृतक की मां सुधा की हालत चिंताजनक बनी हुई है वही मृतक संतोष
दिखितवारा प्राथमिक विद्यालय सतौवा पुरवा का छात्र था मृतक दो भाई वा एक बहन है मृतक बड़ा था मृतक के पिता राजा बाबू भी मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं बांदा इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों तरफ फंसे रहे लेकिन जाम में फंसे लोग ने जब परिजनों का हाल देखा तो उनके आंखों में भी आंसू व ओठ में उंगली दबी रही घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी नरैनी क्षेत्राधिकारी बबेरू थानाध्यक्ष बदौसा थाना अध्यक्ष फतेहगंज सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौजूद रही जाम खुलने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा आनन फानन पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल दोनों किशोरों के शव को भेजा।
बाइट/सी ओ (आनंद कुमार पांडे/
Bait/ ग्रामीण

ट ब्यूरो चीफ बांदा / राहुल द्विवेदी