Zee Star News
Breaking News
अन्य

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0/न0नि0)/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा 0) बांदा श्री उमाकांत त्रिपाठी ने बताया है कि नगर पालिका परिषद- बाँदा, अतर्रा एवं नगर पंचायत-मटौध, तिन्दवारी, नरैनी, ओरन, बिसण्डा, बबेरू की चुनाव संबंधी प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया

 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0/न0नि0)/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा 0) बांदा श्री उमाकांत त्रिपाठी ने बताया है कि नगर पालिका परिषद- बाँदा, अतर्रा एवं नगर पंचायत-मटौध, तिन्दवारी, नरैनी, ओरन, बिसण्डा, बबेरू क वार्डवार निर्वाचक नामावली दिनांक 31.10.2022 को प्रकाशित कर दी गई है। निर्वाचक नामावली तहसील कार्यालय के अतिरिक्त कार्यालय निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (नं०नि०), कार्यालय नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत (सम्बन्धित निकाय की) जिला निर्वाचन कार्यालय (पं०/न०नि०) बॉदा एवं सम्बन्धित मतदान केन्द्र / स्थलों में आम लोगों के निःशुल्क निरीक्षण के लिये उपलब्ध है।

2. कोई भी व्यक्ति जो निर्वाचक नामावली में अपना नाम जुडवाना चाहें या किसी प्रविष्टि को संशोधित कराना चाहें या किसी व्यक्ति के नाम के सम्बन्ध में आपत्ति करना चाहें, वह इस सबन्ध में अपना दावा या आपत्ति निर्धारित प्रपत्रों में दिनांक 31.10.2022 से कार्यालय समय के दौरान दिनांक 07.11.2022 तक अपरान्ह् 05.00 बजे तक सम्बन्धित मतदान केन्द्र/स्थलों पर तैनात कर्मचारी को या सीधे सम्बन्धित निकाय के उप जिलाधिकारी / सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (न०नि०) को प्रस्तुत कर सकता है। विहित समय के पश्चात् प्रस्तुत की गई आपत्ति या दावे पर विचार नहीं किया जायेगा।

3. नियुक्त बी०एल०ओ०/पर्यवेक्षक अपने से सम्बन्धित मतदान केन्द्र / स्थलों पर मतदाता सूची के साथ दिनांक 01.11.2022 से 07.11.2022 तक जन सामान्य के निरीक्षण हेतु उपस्थित रहकर दावे / आपत्ति प्राप्त करेंगे। यदि निरीक्षण के समय बी०एल०ओ०/पर्यवेक्षक अनुस्थित पाये जाते है तो उनके विरूद्ध निर्वाचन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अनुसार कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

Related posts

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दिलीप कुमार पांडे ने बताया है कि मण्डलायुक्त महोदय, चित्रकूट धाम मण्डल बांदा के कैम्प कार्यालय में मण्डल की आकांक्षा समिति की मण्डलीय अध्यक्ष एवं धर्मपत्नी (मण्डलायुक्त) महोदया श्रीमती पूजा सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई,

zeestarnews

जिलाधिकारी श्रीमती जे0रीभा अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में कर-करेत्तर वसूली, राजस्व कार्यों एवं मासिक स्टाफ बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

आबकारी विभाग ने मारा छापा

zeestarnews

Leave a Comment