लोक अदालत का आयोजन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बांदा द्वारा किया जाएग
दिनांक 23 जनवरी 2023
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बांदा श्री बी डी गुप्ता ने बताया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाँदा, के तत्वाधान में जनपद न्यायालय बाँदा, मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण, बाँदा परिवार न्यायालय, बाह्य न्यायालय – अतर्रा एवं बबेरू, कलेक्ट्रेट बाँदा एवं जनपद बाँदा की सभी तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
दिनांक – 11 फरवरी 2023
दिन – शनिवार को प्रातः 10 बजे से किया जा रहा है।
इस लोक अदालत में प्रि- लिटिगेशन वाद, सिविल वाद, मोटर दुर्घटना दावा, विवाह व भरण-पोषण सम्बन्धी वाद, चेक बाउन्स व मोटर यान अधिनियम सम्बन्धी वाद, शमनीय दाण्डिक वाद, राजस्व वाद, चकबन्दी वाद, बैंक रिकवरी, श्रम, बीमा, बिजली व टेलीफोन सम्बन्धी वाद, जलकर निर्धारण, नगर पालिका कर निर्धारण के विरूद्ध अपील आदि का निस्तारण समझौता व संस्वीकृति के आधार पर किया जायेगा ।
अतः समस्त वादकारियों एवं अधिवक्ताओं से अपील है कि वें इस राष्ट्रीय लोक अदालत मे अपने वादों को नियत कराकर निस्तारित करायें एवं इस अवसर का लाभ उठायें
नोट – राष्ट्रीय लोक अदालत के पूर्व दिनांक 08.02.2023 से 10.02.2023 तक लघु आपराधिक वादों की विशेष लोक अदालत जनपद न्यायालय बाँदा एवं बाह्य न्यायालय अतर्रा व बबेरू मे आयोजित की जायेगी ।
