कार्यालय जिला वि
धिक सेवा प्राधिकरण,
बांदा, दिनांक 21.11.2022 | माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली, माननीय उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेश एवं माननीया जिला जज / अध्यक्षा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा श्रीमती कमलेश कच्छल जी के निर्देशानुसार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा श्री बी०डी० गुप्ता द्वारा जनपद कारागार, बांदा का निरीक्षण किया गया तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा संचालित विशेष अभियान “हक हमारा भी तो है @75” के अन्तर्गत वितरित किये गये इण्फॉरमेशन कार्ड का निरीक्षण कर 15 जेल बन्दियों को उनके मुकदमों की पैरवी हेतु निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया गया। सचिव महोदय द्वारा कारागार, बांदा में निरुद्ध बन्दी मुख्तार अन्सारी की बैरक का भी निरीक्षण कर उसकी समस्याओं को सुना गया एवं सभी बन्दियों को धारा – 320 एवं 436ए दण्ड प्रक्रिया संहिता के महत्व की जानकारी प्रदान की गयी। निरीक्षण के समय प्रभारी जेल अधीक्षक / जेलर श्री वीरेन्द्र कुमार वर्मा, उपजेलर श्री महेन्द्र सिंह, श्री राजकुमार के साथ श्री अनुराग तिवारी, सहायक लीगल डिफेन्स काउन्सिल, बांदा व श्री राशिद अहमद अन्सारी- डी०ई०ओ० उपस्थित रहे। सचिव महोदय द्वारा बन्दियों के शौचालयों में फ्लश लगवाने व बन्दियों के मनोरंजन हेतु लगाये गये किन्तु खराब पड़े टेलीविजन की मरम्मत कराये जाने के निर्देश दिये गये। कोविड–19 के नये वैरिएण्ट से बचाव हेतु सामाजिक दूरी बनाये रखने, मास्क व सैनिटाईजर के प्रयोग हेतु निर्देशित किया गया एवं जेल अधिकारियों व कर्मचारियों को कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराने के लिए आदेशित भी किया गया ।
